'क्या देश बना दिया था? बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं थे, आज भारत निर्यात कर रहा', नड्डा का विपक्ष पर हमला

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी फिर एक बार देवभूमि हिमाचल प्रदेश पहुंच गए हैं। पहले वह बिलासपुर पहुंचे उसके बाद मंडी में जनता को संबोधित किया।

 jp nadda
जेपी नड्डा | Image: @JPNadda

JP Nadda Visit Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीट यानी शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में 1 जून को वोटिंग होनी है, वहीं नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, पर्चा दाखिल करने के लिए हिमाचल में केंद्रीय और प्रदेश के नेता अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रैली और जनसभा कर रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर ली है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी फिर एक बार देवभूमि हिमाचल प्रदेश पहुंच गए हैं। सबसे पहले बिलासपुर में जेपी नड्डा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया इसके बाद, वह हॉट सीट मंडी पहुंचे।

मंडी में नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘क्या देश बना दिया था? बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं थे। आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट निर्यात कर रहा है, दुनिया को दे रहा है। आपको जानकर खुशी होगी कि आज भारत रक्षा निर्यात में आगे निकल चुका है।

देश अब ले नहीं रहा, बल्कि दे रहा है- जेपी नड्डा

देवभूमि हिमाचल के मंडी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि, ‘अब हम ले नहीं रहे हैं बल्कि दुनिया को दे रहा हैं। आज 1.5 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय हाइवे बन चुके हैं। मंडी तक न सिर्फ रेल आएगी बल्कि प्लेन भी आएगा।"

बिलासपुर में जेपी नड्डा ने दी चुनावी टिप्स 

वहीं मंडी पहुंचने से पहले बिलासपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नड्डा का जोरदार स्वागत किया। जेपी नड्डा ने बिलासपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें चुनावी टिप्स दिए। इस दाैरान जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

Advertisement

जेपी नड्डा ने कहा कि, ‘अब कांग्रेस विचार शून्य पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस पार्टी राम विरोधी, सनातन विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ हाथ मिलाने वाली पार्टी है। सोनिया गांधी जब यूपीए की चेयरपर्सन थीं, तब यूपीए की सरकार ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और भगवान को काल्पनिक बताकर कोर्ट में हलफनामा दिया था। कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने श्रीरामजन्मभूमि के मुद्दे को अटकाने, लटकाने और भटकाने का हर संभव प्रयास किया था।’ 

यह भी पढ़ें :  CCTV: बदमाश ने मंदिर में पूजा कर दिया वारदात को अंजाम, घर में फेंके 2 बम...फायरिंग करते हुए फरार

Advertisement

हिमाचल में एक जून को होने हैं चुनाव

हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीट और प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार अब नामांकन भर रहे हैं। बता दें प्रदेश में चार संसदीय सीट हैं। इनमें शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी शामिल हैं। आने वाली एक जून को यहां चुनाव होगा। 

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस के लिए अब नहीं खेलेंगे रोहित? ड्रेसिंग रूम में छलके आंसू

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड