‘पुष्पा हो या कोई और… अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’, TMC नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी पर बोलीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल

BJP Minister Agnimitra Paul: पश्चिम बंगाल पुलिस की STF ने फाल्टा से टीएमसी नेता जहांगीर खान को नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। चुनाव में धांधली और हिंसा के आरोपों के बाद फरार चल रहे जहांगीर की गिरफ्तारी पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कड़ा रुख अपनाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Agnimitra Paul's statement
Agnimitra Paul's statement | Image: ANI

BJP Minister Agnimitra Paul: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के फाल्टा से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर और विवादित नेता जहांगीर खान को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार सुबह एक बड़े और गोपनीय ऑपरेशन के तहत नेपाल बॉर्डर के पास से जहांगीर खान को अपनी हिरासत में ले लिया। वह पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे और उनके नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका जताई जा रही थी।

'पुष्पा हो या कोई और… बख्शा नहीं जाएगा'

जहांगीर खान की इस गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा, “चाहे वह पुष्पा हो या कोई और, जिन लोगों ने भी बंगाल के भोले-भाले लोगों पर अत्याचार और जुल्म किए हैं, उन्हें कभी बख्शा नहीं जाएगा।”

खुफिया जानकारी के आधार पर STF ने दबोचा

हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने जहांगीर खान को फाल्टा विधानसभा सीट से अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हुए, जिसके बाद से वे लगातार अंडरग्राउंड चल रहे थे। 

Advertisement

STF लगातार उनके हर मूवमेंट पर नजर रख रही थी। सोमवार सुबह जैसे ही खुफिया सूत्रों से उनके नेपाल बॉर्डर के पास होने की पुख्ता जानकारी मिली, एसटीएफ की एक विशेष टीम ने सुबह-सुबह छापेमारी कर उनके भागने की योजना को पूरी तरह नाकाम कर दिया।

खुद को बताया था 'पुष्पा', वोटिंग से 48 घंटे पहले हुए थे गायब

जहांगीर खान चुनाव प्रचार के दौरान अपने एक विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में आए थे। एक आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ जुबानी जंग के दौरान उन्होंने फिल्मी अंदाज में कहा था कि "अगर वह (अजय पाल शर्मा) सिंघम हैं, तो मैं ‘पुष्पा’ हूं।" 

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को हुए पुनर्मतदान से ठीक 48 घंटे पहले जहांगीर खान ने अचानक चुनावी मैदान से हटने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था और इसके तुरंत बाद वे गायब हो गए थे।

ये भी पढ़ें: BREAKING: TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, STF ने नेपाल बॉर्डर पर दबोचा; फाल्टा हिंसा मामलें में एक्शन
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड