BREAKING: TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, STF ने नेपाल बॉर्डर पर दबोचा; फाल्टा हिंसा मामलें में एक्शन

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार को नेपाल बॉर्डर के पास तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 TMC leader Jahangir Khan
TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार | Image: ANI

पश्चिम बंगाल के फाल्टा से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार को नेपाल बॉर्डर के पास जहांगीर खान को गिरफ्तार किया। वह कथित तौर पर कई दिनों से फरार चल रहे थे।

जहांगीर खान, जिन्हें TMC ने हाल ही में हुए चुनावों में पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट से उम्मीदवार बनाया था, उन्हें पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर सुबह-सुबह चलाए गए एक ऑपरेशन में पकड़ा गया। पुलिस को शक है कि वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और हिरासत में ले लिया गया।

TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार

फरार होने के बाद से ही STF जहांगीर खान को पकड़ने के लिए उनके हर मूवमेंट पर नजर रख रही थी। आज, सोमवार को नेपाल बॉर्डर के पास उनके होने की खुफिया जानकारी मिलने पर, STF की एक टीम ने ऑपरेशन चलाया और उन्हें सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।  सूत्रों के अनुसार, वह नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन STF की टीम ने उसकी योजना नाकाम कर दी।

खुद को बताया था फाल्टा का पुष्पा?

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर आज, 21 मई को पुनर्मतदान हो रहा है। वोटिंग से ठीक 48 घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से हटने का ऐलान करने सबको चौंका दिया था। इस ऐलान के बाद से ही जहांगीर खान अंडरग्राउंड चल रहे थे। चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान का एक बयान काफी वायरल हुआ था। IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ जुबानी जंग के बाद उन्होंने कहा था कि अगर वह (अजय पाल शर्मा) सिंघम हैं, तो मैं ‘पुष्पा’ हूं।
जहांगीर खान पर क्या है आरोप?

Advertisement

फाल्टा चुनाव में धांधली का आरोप

फाल्टा विधानसभा में मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई थीं। कई EVM मशीनों पर सेलोटेप चिपका दिए गए थे, जिसका सीधा आरोप जहांगीर खान पर लगा था। मामले की जांच के बाद चुनाव आयोग ने फालता सीट पर पुनः मतदान की घोषणा कर दी थी। 
 

जहांगीर खान पर फाल्टा में हिंसा, चुनावी धांधली, ब्लॉक लेवल ऑफिसरों (BLO) को प्रभावित करने और मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने समेत गंभीर आरोप लगे थे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से जहांगीर खान लगातार फरार था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुभेंदु भट्टाचार्य (शमिक भट्टाचार्य) ने भी उनके खिलाफ खुलकर आवाज उठाई थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: खान सर को किया जाएगा गिरफ्तार, पटना SSP ने बना दी स्पेशल टीम

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड