9 मई को सुबह 10 बजे बंगाल में होगा शपथ ग्रहण, PM मोदी-अमित शाह समेत 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में होगा NDA का शक्ति प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिए 8 मई को विधायक दल की बैठक होगी। जानें मुख्यमंत्री शपथ से जुड़ी सभी डिटेल। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और 20 राज्यों के CM भी मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
West Bengal BJP CM Oath Ceremony
पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को होगा | Image: Republic

West Bengal CM Oath Ceremony Details: पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष समित भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण को लेकर बड़ी जानकारी दी है। समिक भट्टाचार्य ने कहा कि, '8 मई को शाम 4 बजे लेजिस्लेचर पार्टी की मीटिंग होगी। लेजिस्लेचर पार्टी का लीडर चुना जाएगा। 9 मई को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP के सभी सीनियर नेता और 20 राज्यों के सभी मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।'

पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने के लिए तैयार है।

कैसे चुना जाएगा बंगाल का मुख्यमंत्री? 

पश्चिम बंगाल BJP के प्रदेश अध्यक्ष समित भट्टाचार्य के मुताबिक, सरकार गठन की प्रक्रिया 8 मई से औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। 
8 मई को शाम 4 बजे BJP लेजिस्लेचर पार्टी (विधायक दल) की एक खास बैठक बुलाई गई है। 
इस बैठक में नवनिर्वाचित विधायक सर्वसम्मति से अपना नेता चुनेंगे, जो पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।  

9 मई को शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। भट्टाचार्य ने पुष्टि की है कि इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोलकाता पहुंचेंगे।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar: BJP कोटे से 12 तो JDU से 11 नेता बनेंगे मंत्री...संभावित नाम

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड