Bihar: BJP कोटे से 12 तो JDU से 11 नेता बनेंगे मंत्री... विजय सिन्हा समेत ये हैं सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के संभावित नाम

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नामों की चर्चा तेज है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मंत्रिमंडल में बीजेपी से 12, जेडीयू से 11, एलजेपी (आर) से 2, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samrat Choudhary
Samrat Choudhary | Image: X

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नामों की चर्चा तेज है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मंत्रिमंडल में बीजेपी से 12, जेडीयू से 11,  एलजेपी (आर) से 2, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा 6 सीटें मंत्रियों की अभी खाली रखी जाएगी। बिहार में विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं।

ऐसा मामला जा रहा है कि नए मंत्रियों में जेडीयू से पुराने सभी चेहरों को फिर से जगह मिलेगी। पिछली सरकार में नीतीश कुमार के अलावा जेडीयू से कुल 8 मंत्री थे जिनमें विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने डिप्टी CM के तौर पर शपथ ले ली है। जेडीयू कोटे से बचे 6 मंत्री में श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी,  सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान का फिर से मंत्री बनना तय है। इनके अलावा जेडीयू से 5 नए मंत्री भी होंगे। जो संभावित हैं, उनके  नाम- श्वेता गुप्ता, भगवान कुशवाहा, रत्नेश सदा, शीला मण्डल और बुलो मण्डल हैं।

BJP से संभावित नाम

विजय सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर, सुरेंद्र मेहता, और संजीव चौरसिया। ( इसके अलावा नीतीश मिश्रा और सुनील पिंटू की भी चर्चा है)

Advertisement

LJPR से संभावित नाम

पूर्व मंत्री संजय पासवान का नाम फाइनल बताया जा रहा है। पूर्व मंत्री संजय सिंह पर चिराग के फैसले का इंतजार है।

Advertisement

HAM से संभावित नाम

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी

RLM से संभावित नाम

उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा या उनके पुत्र पूर्व मंत्री दीपक प्रकाश में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- दो कुल्हाड़ियां, मोसाद और नाजी का नारा...किसने लिखी इन खूबसूरत राजकुमारियों के 'ब्लडबाथ' की खौफनाक स्क्रिप्ट? दहल गया पूरा यूरोप

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड