Waqf Bill: 'वक्फ बिल छुपाने के लिए वो अमेरिकी टैरिफ की बात कर रहे, भारत किसी की पकड़ में अब...', BJP सांसद का विपक्ष पर हमला

भारतीय जनता पार्टी से सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल के पास होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही कांग्रेस पर हमला किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manoj Tiwari
मनोज तिवारी | Image: instagram

वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा में पास हो गया और अब राज्यसभा में इसपर चर्चा हो रही है। इस बीच लोकसभा में बिल के पास होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का पास होना हिन्दू, मुस्लमान, प्रत्येक देशवासी के लिए खुशी की बात है।

दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "वक्फ संशोधन बिल का पास होना हिन्दू, मुस्लमान, प्रत्येक देशवासी के लिए खुशी की बात है। देश के प्रत्येक संप्रदाय के लोग किरेन रिजिजू के घर पर धन्यवाद करने आ रहे हैं। क्रिश्चियन समुदाय आज खुश है। कौन देश में चाहेगा उसके घर संपत्ति को एक संस्था कह दे हमारी है, ये स्वीकार्य नहीं हो सकता।"

भारत किसी की पकड़ में अब नहीं आने वाला: मनोज तिवारी

उन्होंने आगे कहा कि गृहमंत्री ने स्वयं कहा है, सदन के फ्लोर को कुछ लोग भ्रम फैलाने के लिए उपयोग कर रहे हैं। सबकी हवा निकल गई। उनकी मस्जिद और ईदगाह में किसी का दखल नहीं है। वक्फ बोर्ड ठीक से चले, उसमें कोई बेईमानी ना कर पाए। असदुद्दीन ओवैसी का भाषण सुन लीजिए, भैया तुम्हारे पास कागज नहीं है। ये देश डॉक्यूमेंट से चलता है, देश संविधान से चलेगा, संविधान सबके लिए समान है। वक्फ बिल को छुपाने के लिए वो अमेरिका के टैरिफ की बात कर रहे हैं। भारत किसी की पकड़ में अब नहीं आने वाला है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।


वक्फ संशोधन विधेयक पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "एक कहावत है '100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'। कांग्रेस पार्टी का इतिहास काला रहा है, आपातकाल से बड़ा कुछ नहीं है। 2013 में चुनाव से पहले उन्होंने लुटियंस दिल्ली में 123 संपत्तियां रातों-रात वक्फ को दे दीं। इससे पता चलता है कि तुष्टिकरण की हदें कौन पार करता है, कौन काला अध्याय लिखता है..."

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill: 'राम मंदिर के संबंध कहे गए सभी शब्द कार्यवाही से निकालें...', AAP सांसद ने ऐसा क्या कह दिया कि संसद में आया भूचाल

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड