Waqf Bill: 'राम मंदिर के संबंध कहे गए सभी शब्द कार्यवाही से निकालें...', AAP सांसद ने ऐसा क्या कह दिया कि संसद में आया भूचाल

वक्फ बिल को लेकर बहस के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर पर कुछ ऐसा कहा कि बवाल मच गया। उनके शब्दों को सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AAP MP SANJAY SINGH
आप सांसद संजय सिंह | Image: SCREEN GRAB

वक्फ संशोधन बिल 2025 को लोकसभा में पास करने के बाद राज्यसभा में पेश किया गया। बिल को राज्यसभा में पेश करने के बाद लगातार चर्चा जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चर्चा में शामिल हुए। बिल पर बहस के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद पीठासीन ने उन शब्दों को कार्यवाही से निकालने का आदेश दे दिया।

आप सांसद संजय सिंह ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर कहा, "आप गैरसंवैधानिक बिल लाकर संवैधानिक अधिकार छीन रहे हो। किस तरीके से आपने संविधान की हत्या करने का काम किया। आप बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। ये सरकार कह रही है कि ये कानून हम मुसलमानों के भले के लिए लेकर आ रहे हैं। जब मैं ये आपसे सुनता हूं तो लगता है कि कपिल शर्मा कॉमेडी सर्कस में बोल रहा है। आप मुसलमानों का भला कर रहे हैं! सिर्फ गुलाम अली को छोड़कर दोनों सदन में एक भी सदस्य मुसलमान नहीं है। पूरी सरकार में एक मंत्री आपका मुसलमान नहीं है। दो नेता मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुस्सैन की राजनीति आपने खत्म कर दी।"

वक्फ की संपत्तियां कब्जा करके दोस्तों को बेच देंगे...: संजय सिंह

उन्होंने कहा कि ये बिल धार्मिक संपत्तियों पर कब्जा करने की नापाक कोशिश है। इसलिए  इस बिल पर ना हिंदू, ना सिख, ना ईसाई, ना जैन और ना ही बौद्ध को खुश होना चाहिए, क्योंकि नंबर सबका आएगा। आज वक्फ की संपत्तियां कब्जा करके आप अपने दोस्तों को देंगे, कल गुरुद्वारे की संपत्ति, फिर चर्चों की, फिर बौद्ध, फिर जैन, फिर मंदिरों की जमीनें कब्जा करके आप अपने दोस्तों को देंगे।

राम मंदिर को लेकर ये क्या बोल गए संजय सिंह?

आप तो वो लोग हैं, जिन्होंने प्रभु श्री राम के मंदिर के जमीन में भी घोटाला किया। मैं कागज दूंगा। ये राम मंदिर की जमीन में घोटाला, राम मंदिर की चंदा में घोटाला करने वाले लोग हैं। 2 करोड़ की जमीन साढ़े 18 करोड़ में खरीदी इन लोगों ने। साढ़े 16 करोड़ का घोटाला किया है इन लोगों ने। ये राम मंदिर में घोटाला करने वाले लोग हैं ये। प्रभु श्री राम के नाम का पैसा खाते हैं ये लोग। तुम लोग चंदा चोर हो। हालांकि, बाद में भाजपा सांसदों के हंगामे के बाद पीठासीन घनश्याम तिवाड़ी ने आप सांसद द्वारा राम मंदिर को लेकर दिए गए सभी शब्दों को कार्यवाही से निकालने का आदेश दे दिया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill: 'कोर्ट में रिव्यू कर सकते हैं...', कांग्रेस सांसद के बोलने पर संसद में बवाल, अमित शाह को क्यों करना पड़ा हस्तक्षेप

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड