Delhi: विजेंद्र गुप्ता होंगे दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर की कुर्सी

Vijender Gupta: दिल्ली में बीजेपी के विधायक विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर के लिए चुना गया है, जबकि मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाने की जानकारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohini MLA Vijender Gupta
Rohini MLA Vijender Gupta | Image: Facebook

Delhi Vidhan Sabha Speaker: बीजेपी ने दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुना है, जो गुरुवार को पद की शपथ लेने वाली हैं। प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, जबकि 5 अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। दिल्ली में रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण से पहले जानकारी आई है कि बीजेपी ने विधानसभा के भीतर के पदों को लेकर भी फैसला ले लिया है।

दिल्ली में बीजेपी अपने दिग्गजों नेताओं को मायूस करने की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ रही है। प्रवेश वर्मा को मंत्री बनाकर साध लिया है तो सिख समुदाय से मनजिंदर सिंह सिरसा को मंत्री बनाने का फैसला है। फिलहाल जानकारी आई है कि दिल्ली में बीजेपी के दिग्गज नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा में स्पीकर का पद दिया जाएगा। मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाने की जानकारी है।

स्पीकर बनाए जाने पर विजेंद्र गुप्ता की प्रतिक्रिया

विधानसभा स्पीकर बनाए जाने पर रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता कहते हैं, 'मुझे दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए मैं पार्टी का आभारी हूं। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि सदन में हम स्वस्थ चर्चा करेंगे।' उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं क्योंकि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है। मैं सदन की गरिमा बढ़ाने के लिए काम करूंगा। मेरी प्राथमिकता दिल्ली का विकास सुनिश्चित करना है। 

रेखा गुप्ता लेंगी CM पद की शपथ, 6 मंत्री होंगे

रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। वो दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री भी होंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना गुरुवार दोपहर 12.35 पर रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। उसके बाद प्रवेश वर्मा शपथ लेंगे। आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को मंत्री पद के लिए चुना गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: केजरीवाल-आतिशी की छुट्टी, क्या शीशमहल को अपना ठिकाना बनाएंगी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता? बताया प्लान

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड