अपडेटेड 20 February 2025 at 10:55 IST

केजरीवाल-आतिशी की छुट्टी, क्या शीशमहल को अपना ठिकाना बनाएंगी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता? बताया प्लान

Rekha Gupta: दिल्ली के CM आवास यानी शीशमहल को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शीशमहल को म्यूजियम बनवाया जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Delhi CM-designate Rekha Gupta
दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता | Image: R Bharat

Sheesh Mahal: दिल्ली में जिस मुख्यमंत्री आवास या यूं कहें कि शीशमहल को अरविंद केजरीवाल ने अपने लिए बनवाया था, जनता वहां से आम आदमी पार्टी के संयोजक को बाहर भेज चुकी है। दिल्ली की जनता ने चुनावों में अपने फैसले के जरिए आतिशी की भी वहां से छुट्टी कर दी है। अब शीशमहल का क्या होगा, इसको लेकर दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा प्लान बना लिया है।

'शीशमहल' का रेखा गुप्ता क्या करने वाली हैं? क्या मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद रेखा गुप्ता शीशमहल में रहेंगी? इन सवालों का फिलहाल उन्होंने जवाब दिया है। रिपब्लिक भारत से बातचीत के दौरान रेखा गुप्ता ने शीशमहल को एक म्यूजियम के तौर पर स्थापित करने की बात कही है। उन्होंने रिपब्लिक भारत से दो टूक शब्दों में कहा- 'शीशमहल को म्यूजियम बनवाया जाएगा।'

CM चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने अपनी खुशी व्यक्त की

रिपब्लिक भारत से बातचीत में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि गर्व की अनुभूति हो रही है। एक मौका प्रधानमंत्री ने साधारण परिवार की बेटी को दिया है, ये बहुत बड़ी बात है। मैं इस जिम्मेदारी पर खरी उतरूं, ये मन की ताकत के साथ करूंगी। ABVP से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को लेकर रेखा गुप्ता ने कहा कि मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था, लेकिन बीजेपी की यही खासियत और खूबसूरती है, जो साधारण कार्यकर्ता को बड़ा मौका देने का साहस रखती है।

दिल्ली के चुनावी वादों को लेकर भी रेखा गुप्ता ने अपना जवाब दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- 'दिल्ली के लिए जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। विकसित दिल्ली की जो सपना प्रधानमंत्री मोदी ने देखा है, उसे साकार किया जाएगा।'

Advertisement

दिल्ली चुनाव में हावी रहा शीशमहल का मुद्दा

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में शीशमहल का मुद्दा बीजेपी के लिए काफी असरदार रहा है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री आवास को शीशमहल नाम दिया था और इसके निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके अलावा बीजेपी ने पूरे चुनाव में शीशमहल की भव्यता और उसके भीतर रखे कीमती सामानों का बार-बार जिक्र करके जनता के बीच अपना संदेश पहुंचाया, जो सफल हुआ। नतीजन जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल झूठे और बेइमान साबित हुए हैं। पिछले 10 चुनावों में 62 से अधिक सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी इस बार सिमट 22 पर आ गई और जनता ने बीजेपी को जबरदस्त जनादेश दिया। बीजेपी की दिल्ली में 27 साल के बाद सरकार बनी है।

यह भी पढ़ें: हो गया फाइनल... 'टीम रेखा' में शामिल होंगे 6 विधायक, जानिए कौन-कौन लेगा मंत्री पद की शपथ?

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 20 February 2025 at 10:55 IST