अपडेटेड 21 June 2024 at 11:55 IST
उत्तराखंड CM धामी ने आदि कैलाश में किया योगा, शांत वातावरण में बोले- योग हमारा प्राचीन विरासत उपहार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश में योगा किया, इस दौरान शांत वातावरण में योग करते हुए सीएम धामी प्रसन्न नजर आए।
- भारत
- 3 min read

CM Dhami Yoga : दुनिया भर में आज 10वां इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जा रहा है। 21 जून को हर साल योग दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैलाश में योग करने पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ मिलकर योग किया।
इस दौरान शांत वातावरण में योग करते हुए सीएम धामी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने अपने योग अभ्यास के जरिए यह संदेश दिया कि योग ना सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह हमें प्रकृति से जोड़ता भी है।
कैलाश के शांत वातावरण में CM धामी ने किया योग
प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है, जो मनुष्य की मानसिक व शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है।'
योग भारत की परंपरा की पहचान- CM धामी
मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि, 'योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परंपरा की पहचान है। पूरी मानवता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना द्वारा हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग से आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। योग ने मनुष्य की सुख शांति की राह प्रशस्त की है। महान ऋषि पतंजलि ने योग के माध्यम से लोगों को जीने की राह दिखाई।
Advertisement
पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित है आदि कैलाश- CM धामी
उत्तराखंड CM धामी ने पोस्ट में लिखा- 'पिथौरागढ़ जिले के सुदूर में हिम आच्छादित पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित आदि कैलाश और आदि योगी भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र स्थल है। अपने पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान आदि कैलाश के दर्शन अवश्य करें। हमारी सरकार यहां पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए लगातार सुविधाओं का विकास कर रही है।'
यह भी पढ़ें : Baba Ramdev Yoga: योग गुरु रामदेव ने आचार्य बालकृष्ण के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार में किया योग
Advertisement
इंटरनेशनल योगा डे पर PM मोदी ने भी किया योगा
दुनियाभर में आज इंटरनेशनल योगा डे मनाया जा रहा है, इसको लेकर दुनियाभर के देशों में योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस श्रीनगर में मनाया है। प्रधानमंत्री ने यहां के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में 10वें इंटरनेशनल योग दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व किया और राष्ट्र को संबोधित भी किया।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 June 2024 at 11:55 IST