'रामजीलाल सुमन मुगलों की नाजायज औलाद...', Rana Sanga विवाद पर योगी के मंत्री का बयान, कहा- इतिहास में ठाकुरों का अहम योगदान

BJP के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने राज्यसभा में मेवाड़ के राजा राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन को मुगलों की नाजायज औलाद बता दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Raghuraj Singh vs Ramjilal Suman Controversy
रामजीलाल सुमन विवाद / रघुराज सिंह | Image: ANI/ @ThRaghurajSingh

Raghuraj Singh vs Ramjilal Suman Controversy : उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम-सेवायोजन मंत्री और अपनी बयान बाजी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले BJP के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राज्यसभा में मेवाड़ के राजा राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन को मुगलों की नाजायज औलाद बता दिया है।

ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि यह लोग मुगलों की नाजायज औलाद हैं। इस देश में ठाकुरों का अलग इतिहास रहा है और अहम योगदान भी है। लेकिन जो लोग इस तरह की टिप्पणी करते हैं वह मुगलों की नाजायज औलाद है। उन्होंने कहा, यह देशद्रोही है इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। सोशल मीडिया पर राज्यमंत्री का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

ये लोग गद्दार थे गद्दार रहेंगे- मंत्री रघुराज सिंह

वायरल वीडियो में मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि ठाकुरों ने देश को बचाया, ठाकुरों ने देश के साथ-साथ अपनी सीमाओं को बचाया है। जो लोग अपने देश के महापुरूषों का अपमान करते हैं, वह गद्दार हैं। यह लोग देश के हमेशा गद्दार रहेंगे। मुगलों के समय में भी यह गद्दार थे और अंग्रेजों के समय में भी गद्दार थे और आज भी गद्दार हैं।

देश के हित में राणा सांगा युद्ध लड़ते रहे- मंत्री रघुराज सिंह

ठाकुर रघुराज सिंह ने आगे कहा कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव जमीनी नेता थे। उनके बेटे अखिलेश सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। उनको भौगोलिक कोई ज्ञान नहीं। वह विदेश में पढ़े हैं इसलिए वह हिंदुस्तान की धरती के बारे में जानते नहीं। राजा महाराजाओं ने लड़ाई लड़कर राजपूतों ने लड़ाइयां लड़कर यह देश बचाया है। राज्यमंत्री ने कहा कि राणा सांगा के 80 घाव लगे थे। अखिलेश के एक घाव लग जाएगा तो शैय्या पर पड़ जाएंगे। देश और राष्ट्र के हित में राणा सांगा युद्ध लड़ते रहे। सपा सांसद रामजीलाल सुमन को शर्म आनी चाहिए।

Advertisement

सुमन ने राणा सांगा काे कहा था गद्दार 

सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर चर्चा करते समय राणा सांगा काे गद्दार तक कह दिया था। जिसके बाद उनके आगरा में एचआईजी फ्लैट स्थित आवास पर क्षत्रिय करणी सेना ने हमला किया था। इसमें घर में पथराव, गाड़ियों को तोड़ दिया था।

सुमन ने कहा, 'उन्हें सच स्वीकार करना होगा। बाबर को राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए आमंत्रित किया था। उन्हें गलतफहमी थी कि, बाबर एक लुटेरा है और वो लूटपाट कर वापस चला जाएगा। इसके बाद वह शासन करेंगे। 
दोनों में यह समझौता हुआ था कि इब्राहिम लोदी पर बाबर और आगरा पर राणा सांगा हमला करेंगे। मनमुटाव होने पर जब यह समझौता टूट गया तो दोनों के मध्य खानवा के मैदान में युद्ध हुआ। राणा सांगा बहादुरी से लड़े, लेकिन हार गए। यह इतिहास है, और इसे कौन नकार सकता है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें : अरुण गोविल को देख जेल में कैदी भावुक, मुस्कान-साहिल की आंखों में भी आंसू

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड