आचार संहिता खत्म होते ही एक्शन में CM, योगी की दो टूक- आमजन के कार्यों में अनदेखी बर्दाश्त नहीं

आचार संहिता खत्म होते ही सीएम योगी एक्शन में आ गए हैं। आमजन के कार्यों में अनदेखी को लेकर उन्होंने दो टूक निर्देश दिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath
सीएम योगी ने किया बड़ा इशारा | Image: PTI

लोकसभा चुनाव और परिणाम के बीच आचार संहिता खत्म होते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। सीएम योगी ने आज 6 जून को सरकारी आवास पर जनता दर्शन में आम लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन से जुड़े कार्य निश्चित समयसीमा में हों। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर एक फरियादी के पास पहुंचकर उनकी पीड़ा जानी। फिर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन से जुड़े कार्य निश्चित समयसीमा में हों। किसी भी कार्यों में अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। जनता से जुड़े मुद्दे सरकार की प्राथमिकता में हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन स्तर के सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में जारी लोकहित की परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

5 जून को सीएम योगी ने मनाया 52वां जन्मदिन

यूपी के सीएम योगी ने 5 जून को 52वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी को उनके 52वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यूपी सीएम के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वह उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके आने वाले समय में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

Advertisement

CM योगी ने जताया आभार

सीएम योगी ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा, “आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं। आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश' की संकल्पना साकार हो रही है। शुभेच्छाओं हेतु हार्दिक आभार।”

UP सीएम के जन्मदिन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरण रीजीजू और साध्वी निरंजन ज्योति सहित विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने भी सभी की शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: NEET Scam: एक ही सेंटर से निकले 8 टॉपर, भड़के छात्रों ने की फिर से परीक्षा कराने की मांग

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड