NEET Scam: एक ही सेंटर से निकले 8 टॉपर, भड़के छात्रों ने की फिर से परीक्षा कराने की मांग

NEET UG 2024 का रिजल्ट आने के बाद से बवाल मचा हुआ है। स्टूडेंट्स दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NEET Exam Success with iDreamCareer: Your Path to Medical School Admission
NEET Exam रिजल्ट आने के बाद क्यों हुआ बवाल? | Image: iDreamCareer

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडर ग्रेजुएट का रिजल्ट 4 जून को जारी कर दिया। हालांकि, रिजल्ट पहले 14 जून को रिलीज होने वाला था, लेकिन 4 जून को ही कर दिया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद से बवाल मचा हुआ है। स्टूडेंट्स में रिजल्ट को लेकर काफी गुस्सा है और वो फिर से परीक्षा लेने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर नीट रिजल्ट 2024 ट्रेंड कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसका कारण है कि कई नीट कैंडिडेट्स ने रिजल्ट को स्कैम बताया है। स्टूडेंट्स फिर से एग्जाम लेने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर डॉ ध्रुव चौहान नाम के एक ब्लू टिक एक्स यूजर ने लिखा, "एक स्टूडेंट ने NEET UG में 718/720 स्कोर किया है, जो कि NEET की मार्किंग सिस्टम की वजह से प्रैक्टिकली पॉसिबल नहीं है। यह एक स्कैम है। NTA इस मामले को देखे।"

क्या है पूरा मामला?

NEET UG का रिजल्ट पीडीएफ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीडीएफ में टॉपर लिस्ट को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सीरियल नंबर 62 से लेकर 69 तक नीट रोल नंबर, नाम मार्क्स और स्कोर वाले या तो एक ही सेंटर से हैं या फिर आस पास के सेंटर वाले हैं। इनमें से ज्यादातर उम्मीदवारों के नाम से सरनेम गायब है। ऐसे में स्टूडेंट्स की मांग है कि एग्जाम फिर से ली जाए। लेकिन, कोर्ट ने इस मामले में पेपर रद्द करने का फैसला नहीं सुनाया।

बता दें, इससे पहले पेपर लीक होने की भी जानकारी सामने आई थी। तब बहुत हंगामा भी हुआ था। करीब 67 छात्रों ने AIR-1 हासिल किया है। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है। इन 67 स्टूडेंट्स में से 8 के सेंटर भी एक ही जगह पर थे। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: BREAKING: शिवराज सिंह चौहान बन सकते BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चर्चा में धर्मेंद्र प्रधान का भी नाम

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड