अपडेटेड 17 September 2024 at 20:05 IST
CM योगी के सख्त तेवर, कहा- UP से दंगाई और दंगे दोनों गायब लेकिन उनके आका बेचैन क्योंकि रोटी...
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यहां से दंगा और दंगाई दोनों गायब हो गए हैं, लेकिन इनके आका परेशान हो गए हैं।
- भारत
- 3 min read
UP News: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। वहीं यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों को जमकर लताड़ लगाई। सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी से दंगा और दंगाई गायब हो गए तो इनके आका परेशान हो गए हैं।
कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा, "सरकार आपके साथ खड़ी है। जाति के नाम पर ये जो बांटने वाली राजनीति है। तमाम वादों के आधार पर आपको बांट रही है। इससे आपका कल्याण नहीं होगा। प्रदेश में शांति और सुरक्षा का वातावरण ही, वर्तमान और भविष्य को सुधारने वाला है। कानून व्यवस्था की स्थिति को ऐसा रखा गया है, जहां हर दूसरे तीसरे दिन दंगा हुआ करता था, आज ना दंगों का पता है ना दंगाइयों का।"
दंगाईयों के आका हुए परेशान: सीएम योगी
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,"UP से जब दंगाई गायब और दंगे भी गायब तो आम नागरिक तो सुरक्षित है लेकिन दंगाईयों के आका परेशान हैं। उनकी परेशानी शुरू हो गई है, क्योंकि इसी से उनका रोजगार चलता है। आपके रोजगार पर ठोकर मारते थे, लेकिन जब दंगे होते थे तो इसमें अपनी रोटी सेंकने जाते थे।"
कानून को ठेंगा दिखाया तो उल्टा लटकाने...: CM योगी
उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने वर्तमान के साथ-साथ अगर अगली पीढ़ी के भविष्य को ठीक करना है तो सुरक्षा पहली आवश्यकता है। पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। लोग कमाते क्यों हैं? इसलिए ही ना कि मेरा परिवार सुरक्षित और खुशहाल रहे। पर्व और त्योहार खुशहाली से मनाए जाएं। इसलिए सरकार की प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि हरेक को सुरक्षा मिले। सुरक्षा सबको देंगे। शासन की योजना में भागीदार सबको बनाएंगे, लेकिन अगर कोई कानून को ठेंगा दिखाएगा तो कानून उसको उल्टा लटकाने की ताकत भी रखता है, इस प्रकार का जज्बा भी सरकार में दिखना चाहिए। और यहीं काम यूपी के अंदर डबल इंजन की सरकार ने किया है।
Advertisement
'UP को देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाएंगे'
यूपी के CM ने ऐलान करते हुए कहा कि 2016-17 में यूपी देश की छठी अर्थव्यवस्था माना जाता था। आज वही नंबर 2 की अर्थव्यवस्था है। 29-30 तक यूपी देश की नंबर 1 की अर्थव्यवस्था बनेगा। हर हाथ को काम, हर खेत को अनाज, हर बेटी की सुरक्षा, हर व्यापारी को सम्मान। इस मकसद को लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। ये कार्यक्रम इसी श्रृंखला का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पहले नहीं होते थे। इसके लिए ऐसा विजन भी नहीं था। क्योंकि जब एजेंडा ही दूसरा है तो ऐसे कार्यक्रम कैसे करेंगे। हस्तशिल्पी के बारे में इन्हें जानकारी ही नहीं। उनके पास तो एकमात्र मिशन था लूटो और परिवार का पेट भरो।
Advertisement
परिवारवाद पर निशाना साधते हुए यूपी सीएम नो कहा, "वो केवल अपने परिवार तक सीमित थे। उनके लिए इसके सिवाय कुछ भी नहीं था। जब परिवार तक कोई व्यक्ति सीमित हो जाएगा, तो वह देश और समाज के बारे में नहीं सोच सकता है। उसकी दृष्टि उतनी है ही नहीं। उसका अपना एक सीमित दायरा है। उसी में रहकर वो व्यक्ति हर प्रकरा के अनैतिक कार्यों को अंजाम देता है और यही होता रहा है।"
इसे भी पढ़ें: 'आतिशी कठपुतली हैं, रिमोट पर करेगी काम', BJP सांसद मनोज तिवारी ने AAP प्रमुख केजरीवाल पर साधा निशाना
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 17 September 2024 at 20:05 IST