अपडेटेड 17 September 2024 at 19:08 IST

'आतिशी कठपुतली हैं, रिमोट पर करेगी काम', BJP सांसद मनोज तिवारी ने AAP प्रमुख केजरीवाल पर साधा निशाना

Delhi News: आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आतिशी कठपुतली हैं और वो रिमोट पर काम करेंगी।

Follow : Google News Icon  
Manoj Tiwari on Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल और आतिशी पर मनोज तिवारी का बयान | Image: R Bharat

Delhi News: दिल्ली की सियासत में आज का दिन बेहद खास रहा। एक तरफ अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं दूसरी ओर आतिशी को सीएम बनाने का ऐलान किया गया है। आतिशी ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी आतिशी को महज एक कठपुतली करार दे रही है। वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी आप प्रमुख केजरीवाल पर निशाना साधा है।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "आप पार्टी के मुखिया को सजा हुई। कोर्ट ने उनको सजा दी। नई सीएम को बधाई। शराब घोटाले में कितना नुकसान है आतिशी को इसकी जानकारी देनी चाहिए। बिजली बिल के जो पैसे बढ़े वो पैसा जनता को वापस करना चाहिए। आतिशी कठपुतली हैं, रिमोट पर काम करेंगी। हम उनकी पार्टी को लेकर क्या कमेंट करें? जो विचारधारा केजरीवाल को पसंद वो उन्होंने चुना।"

6 महीने से दिल्ली बिना सीएम के चली: मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर निशाना साधते हुए कहा, "छह महीने से दिल्ली बिना मुख्यमंत्री के चल रही है। अरविंद केजरीवाल का अपना ईगो बड़ा है। दिल्ली का दर्द अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा नहीं है। वरना छह महीने दिल्ली को बिना मुख्यमंत्री नहीं चलने देते।"

बीजेपी ने पोस्टर बनाकर आप को घेरा

BJP दिल्ली की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा गया 'दिल्ली की कठपुतली सीएम'। इस तस्वीर में अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की भावी सीएम आतिशी हैं। केजरीवाल की उंगलियों से से निकली डोर आतिशी पर बंधी हैं और इसे एक कठपुतली की तरह पेश किया गया है।

Advertisement

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा, "आतिशी खुद इस बात को स्वीकार रही हैं कि वो कठपुतली और मुखौटे की तरह बैठेंगी। निर्णय अरविंद केजरीवाल लेंगे, तो महिला सशक्तिकरण कहां रह गया? आतिशी ने अपने बयान में अपनी मजबूरी दिखा दी है, उनके हाथ बंधे हुए हैं। केजरीवाल के इस्तीफे के साथ ही दिल्ली सरकार भंग होनी चाहिए थी।"

आतिशी के पिता ने आतंकी अफजल के समर्थन में कई बार बोला: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आतिशी मार्लेना के माता-पिता आतंकवादी अफजल गुरु के समर्थन में कई बार बोले हैं। जिस शराब घोटाले में दिल्ली को लूटा गया है, ये कहते हैं घोटाला नहीं किया है। आतिशी अपना पहला आदेश जारी करें, शराब घोटाले पर श्वेत पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि जो शराब घोटाले में शामिल हैं, उनके खिलाफ आतिशी कार्रवाई की सिफारिश करें। दिल्ली आज विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी है, इसकी जिम्मेदार AAP और कांग्रेस है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'वो इस्तीफा देकर क्या देश के लिए कोई कुर्बानी दे रहे?', पूर्व CM केजरीवाल पर कांग्रेस नेता का तंज

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 17 September 2024 at 18:55 IST