अपडेटेड 18 August 2024 at 11:41 IST

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया का निधन, 9 दिनों से चल रहा था डेंगू का इलाज

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम का निधन हो गया है। जुएल ओराम भी डेंगू से पीड़ित हैं और उनका भी इलाज चल रहा है।

Follow : Google News Icon  
Jual Oram wife dies
Jual Oram wife dies | Image: @jualoram

Jual Oram wife died : केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थीं और भुवनेश्वर के अपोलो हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान ही 58 साल की झिंगिया ओराम ने अंतिम सांस ली। जुएल ओराम भी डेंगू से पीड़ित हैं और उनका भी इलाज चल रहा है। 

झिंगिया ओराम के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने झिंगिया को एक नेक मृदुभाषी और सामाजिक कार्यों में सक्रिय व्यक्ति बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुएल ओराम की राजनीतिक यात्रा में झिंगिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुंदरगढ़ जो जुएल का संसदीय क्षेत्र है, वहां भी इस दुखद घटना से लोग शोक में हैं।

9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं झिंगिया 

झिंगिया ओराम पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री के साथ कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और अन्य बीजेपी नेताओं ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी है।

दिग्गज नेताओं में से एक हैं जुएल ओराम

जुएल ओराम ओडिशा की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। वह छठी बार सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे हैं और सुंदरगढ़ को उनका गढ़ माना जाता है। वह 1998 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री रह चुके हैं।

Advertisement

मच्‍छरों का आतंक बढ़ा

वहीं, बारिश के मौसम में मच्‍छर कहर बनकर टूट रहे हैं। शहर हो या गांव हर जगह मच्‍छरों का आतंक है, ऐसे में अपने बच्‍चों को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। मच्‍छरों के काटने को लेकर जरा सी लापरवाही बच्चे की सेहत पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, इस मौसम में डेंगू का खतरा और बढ़ जाता है। 

बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है, जिससे उन्हें डेंगू फीवर का जोखिम ज्यादा होता है, डेंगू खतरनाक और जानलेवा भी हो सकता है, ऐसे में बच्चों की सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए और उन्हें डेंगू से बचाने के लिए उपाय करने चाहिए। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : कोलकाता दुष्कर्म-हत्या के विरोध में 9वें दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल,जयपुर में महिला संगठन का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें : हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP नेता किरण चौधरी ने किसानों, पानी और रोजगार को बताया मुख्य मुद्दा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 18 August 2024 at 11:41 IST