TMC ने जारी की 4 उम्मीदवारों की लिस्ट, पूर्व DGP राजीव कुमार से लेकर अभिनेत्री कोयल मल्लिक का नाम शामिल

तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें पूर्व DGP राजीव कुमार, बाबुल सुप्रियो, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक का नाम शामिल है।

Follow : Google News Icon  
TMC Rajya Sabha Candidates, Rajeev Kumar DGP, Babul Supriyo TMC, Koyel Mallick Actress, Menaka Guruswamy Advocate,
पूर्व DGP राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मल्लिक... राज्यसभा के लिए TMC ने जारी किए नाम | Image: X/ @TMC_Supporters

TMC Rajya Sabha Candidates: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने इस बार प्रशासन, कानून और मनोरंजन जगत से जुड़े दिग्गजों को चुना है। TMC के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर उम्मीदवारों के नाम लिखकर उन्हें बधाई दी गई है और उम्मीद जताई गई है कि वे पार्टी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

पूर्व DGP राजीव कुमार को टिकट  

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसमें पहला नाम है 'राजीव कुमार' का है जो पूर्व DGP रह चुके हैं। पश्चिम बंगाल के पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को TMC ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। वो हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे राजीव कुमार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। कई संवेदनशील मामलों में उनकी भूमिका चर्चित रही है। TMC सूत्रों के मुताबिक, उनकी नियुक्ति से पार्टी को प्रशासनिक अनुभव मिलेगा।

बाबुल सुप्रियो को TMC ने बनाया उम्मीदवार 

उम्मीदवारों में दूसरा नाम है बाबुल सुप्रियो, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। बाबुल सुप्रियो को TMC ने उम्मीदवार बनाया है, बीजेपी छोड़कर TMC में शामिल होने के बाद वे राज्य राजनीति में सक्रिय हैं। पार्टी का कहना है कि सुप्रियो जैसे चर्चित चेहरे संसद में मजबूती देंगे।

मेनका गुरुस्वामी का नाम भी शामिल

तीसरे उम्मीदवार की बात की जाए तो लिस्ट में मेनका गुरुस्वामी का नाम भी शामिल है। मेनका गुरुस्वामी को राज्यसभा टिकट मिला है। वे कलकत्ता हाईकोर्ट में TMC से जुड़े मामलों की पैरवी कर चुकी हैं। संवैधानिक मुद्दों पर उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें चुना है। TMC के बयान में कहा गया है कि वे भारतीयों के अधिकारों की रक्षा करेंगी।

Advertisement

बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक को भी टिकट

चौथा उम्मीदवार TMC ने कोयल मल्लिक का बनाया है, जो ग्लैमर जगत से हैं। बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक को TMC ने नामांकित किया, वे अभिनेता रणजीत मल्लिक की बेटी हैं और कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। राजनीति से दूर रहने वाली कोयल का नामांकन सांस्कृतिक जगत को प्रतिनिधित्व देने का कदम माना जा रहा है। TMC की यह लिस्ट विविधता दिखाती है, पार्टी ने कहा है कि ये उम्मीदवार संघर्षशील विरासत को मजबूत करेंगे। पश्चिम बंगाल में TMC की मजबूत स्थिति को देखते हुए इन 4 उम्मीदवारों के नाम काफी अहम है, पार्टी ने सभी के नाम के बारे में जानकारी देते हुए जीत की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: 'मेरा कत्ल करना होगा...', बरी होते ही क्या-क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड