'मेरा कत्ल करना होगा...', बरी होते ही क्या-क्या बोले अरविंद केजरीवाल? CM रेखा ने दिया जवाब

दिल्ली शराब नीति केस में कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया, इसके बाद केजरीवाल अपने पहले भाषण में केंद्र और बीजेपी पर जमकर बरसे, उन्होंने गंभीर साजिश के गंभीर आरोप लगाए और दिल्ली में चुनाव की चुनौती भी दे डाली, जानें और क्या क्या कहा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal Acquitted
बरी होते ही अरविंद केजरीवाल ने केंद्र-बीजेपी पर जमकर हमला बोला | Image: @AamAadmiParty

Delhi Liquor Scam: शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया है। अदालत ने कहा कि गंभीर आरोपों के लिए ठोस सबूत जरूरी हैं। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने CBI को जांच में कमियों के लिए फटकार लगाई और कहा कि केजरीवाल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। न्यायाधीश के मुताबिक सिसोदिया के खिलाफ भी कोई मामला नहीं बनता था क्योंकि उनके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपपत्र में कई विरोधाभास हैं और सबूतों के बिना केजरीवाल को फंसाना कानून के खिलाफ था।

केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक अपील

बरी होने के बाद केजरीवाल रो पड़े। उन्होंने इसे स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश बताया और उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि, 'मोदी जी, अब मुझे निपटाने के लिए मेरा कत्ल कराना होगा।'

दिल्ली में चुनाव कराने की मांग

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में दोबारा चुनाव कराने की मांग की। बोले- ‘मेरा परिवार भुगतभोगी है। मनीष सिसोदिया की पत्नी को मल्टीपल स्कोलोरोसिस है। भाजपा की षड्यंत्र का खामियाजा दिल्ली की तीन करोड़ जनता भुगतान कर रही है। दिल्ली का बेड़ा गर्ग कर दिया। मोदी जी, दिल्ली में दोबारा चुनाव करा दो, तुम्हारी दस से सीटें आ जाएं तो राजनीति छोड़ दूंगा।’

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिया जवाब 

अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त किए जाने पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा कि, 'यह लोअर कोर्ट का फैसला है। हम सब जानते हैं कि सबूतों के साथ कैसे छेड़छाड़ की गई। अगर आप (अरविंद केजरीवाल) सही थे तो जांच शुरू होते ही आपने शराब पॉलिसी वापस क्यों ले ली? कोर्ट ने भी इस केस पर चिंता जताई थी और मनी लॉन्ड्रिंग के निशान मिले थे। आज भी आप ड्रामा कर रहे हैं। आपने दिल्ली में क्या डेवलपमेंट किया? आपकी शुरू की गई स्कीमों में हर दिन घोटाले सामने आते हैं।' 

Advertisement

फिलहाल CBI ने दिल्ली शराब नीति मामले में आए ताजा फैसले को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी है। CBI ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और बाकी 21 लोगों को आरोप मुक्त करने के ट्राइल कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

यह भी पढ़ें : Excise Scam Timeline: क्या था शराब घोटाला जिसने हिला दी थी पूरी दिल्‍ली

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड