'हम एजेंसियों से डरते नहीं, MLA और MP तोड़कर झुकाया नहीं...', CID ने थमाया नोटिस तो घोर संकट में घिरे अभिषेक बनर्जी गरजे

Abhishek Banerjee on CID Notice: फर्जी साइन के बाद अब हेट स्पीच मामले में अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। CID की टीम ने उनके घर पहुंचकर पूछताछ के लिए नोटिस थमाया है। नोटिस मिलने के बाद अभिषेक ने कहा कि हम एजेंसियों से डरते नहीं हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Trinamool Congress All India General Secretary Abhishek Banerjee
CID के नोटिस पर अभिषेक बनर्जी | Image: ANI

Abhishek Banerjee Statement: TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फर्जी हस्ताक्षर मामले के बाद अब हेट स्पीच मामले में उन्हें CID ने 16 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। आज (12 जून) को CID की एक टीम नोटिस लेकर खुद अभिषेक के कोलकाता स्थित आवास पहुंची। इस पर उन्होंने कहा कि हम इस लड़ाई में जरा भी पीछे नहीं हटेंगे। हम एजेंसियों से डरते नहीं है। आप हमें झुका नहीं सकते।

अभिषेक पहले ही फर्जी हस्ताक्षर मामले में घिरे हुए हैं। CID उनसे मामले में पूछताछ कर चुकी है और 14 जून को दोबारा बुलाया गया है। इसके बाद अब 16 जून को अभिषेक को CID के सामने भड़काऊ भाषण मामले में भी पेश होना होगा। ये मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है।

मैं जांच में हमेशा सहयोग करता हूं- अभिषेक

CID की टीम के घर पहुंचने और पूछताछ के लिए मिले नोटिस पर अभिषेक बनर्जी ने कहा, "आप जानते हैं कि CID ने मुझे बुलाया था। मैं वहां 5.30 घंटे तक रहा। मुझे 14 जून को फिर से बुलाया गया है। मैं जाऊंगा। मैं इस तरह की जांच में हमेशा सहयोग करता हूं। मैं एजेंसियों के साथ हमेशा सहयोग करता हूं।"

भड़काऊ भाषण मामले में मिले नोटिस पर उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने मेरे 'DJ' को लेकर कोई शिकायत नहीं की थी। अब सरकार बदल गई है और वे बार-बार मेरे खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं। अमित शाह के भड़काऊ बयानों के लिए उनके खिलाफ FIR क्यों नहीं होनी चाहिए? कई लोग CID से मिली जानकारी के आधार पर मेरे पेश होने से जुड़ी खबरें चला रहे हैं। जब मैं इस कोर्ट में चल रहे मामले के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं कर रहा हूं, तब भी जानकारी लीक की जा रही है। इसके खिलाफ हम हाई कोर्ट जाएंगे।

Advertisement

'MLA और MP को तोड़कर TMC को झुकाया नहीं जा सकता'

अभिषेक ने कहा कि हम इस लड़ाई में जरा भी पीछे नहीं हटेंगे। आप हमें झुका नहीं सकते, हम एजेंसियों से डरते नहीं हैं। MLA और MP को तोड़कर TMC को झुकाया नहीं जा सकता।

‘कल्याण बनर्जी मुझसे बड़े हैं, उन्होंने बचपन से…’

इस दौरान TMC के राष्ट्रीय महासचिव ने कल्याण बनर्जी के आरोपों पर भी कहा कि कल्याण बनर्जी मुझसे उम्र में बड़े हैं। उन्हें अपनी राय रखने का हक है। उन्होंने मुझे बचपन से देखा है। मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं कहूंगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पार्टी के पतन के लिए ममता बनर्जी खुद जिम्मेदार, उन्होंने सत्ता...', अपनी सीट छोड़ने का दीदी को ऑफर देने वाले हुमायूं कबीर फिर भड़के

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड