'पार्टी के पतन के लिए ममता बनर्जी खुद जिम्मेदार, उन्होंने सत्ता...', अपनी सीट छोड़ने का दीदी को ऑफर देने वाले हुमायूं कबीर फिर भड़के

Humayun Kabir attack Mamata Banerjee: हुमायूं कबीर ने TMC में मची उथल-पुथल के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि TMC सुप्रीमो ने सत्ता बरकरार रखने पर ध्यान दिया और पार्टी के अन्य लोगों की अनदेखी की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Humayun Kabir Mamata banerjee
हुमायूं कबीर का ममता पर हमला | Image: Social media

Humayun Kabir on TMC: तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही। TMC सुप्रीमो ममता के सामने अपने राजनीतिक इतिहास का सबसे बड़ा संकट सामने आकर खड़ा हो गया है। विधायकों के बगावत के बाद लोकसभा के बागी 19 सांसदों का लेटर शुक्रवार (12 जून) को सामने आया है। ऐसे में पार्टी में टूट अब तय मानी जा रही है। इस बीच ममता के पुराने साथी और AJUP प्रमुख ने TMC के इस साल के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है।

हुमायूं कबीर ने क्या कहा? 

हुमायूं कबीर से जब सवाल हुआ कि TMC के पतन के लिए कौन जिम्मेदार है? इस सवाल पर AJUP संस्थापक ने साफ कहा कि मुझे लगता है कि इसके लिए खुद ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं।

कबीर ने कहा कि उन्होंने (ममता) सिर्फ सत्ता बनाए रखने पर ध्यान दिया और पार्टी में दूसरों को नजरअंदाज किया। उन्होंने पूरी जानकारी के बिना कई मुद्दों पर बात की। हर कोई जानता था कि क्या हो रहा है, और आखिरकार, वही हुआ जिसका होना तय था।

मालदा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार तथा हिंसा में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कबीर ने कहा कि लूटपाट में शामिल लोगों को आजाद नहीं रहने दिया जाना चाहिए। उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने आम लोगों के साथ धोखा किया, जनता का विरोध किया और उन्हें लूटा।

Advertisement

हुमायूं ने दिया था ममता को ऑफर

इससे पहले हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी को रेजिनगर से पश्चिम बंगाल विधानसभा में वापसी का ऑफर दिया था। दरअसल, हुमायूं पश्चिम बंगाल चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले की नौदा और रेजिनगर दोनों असेंबली सीटों से जीते थे। TMC और ममता बनर्जी का बंगाल चुनाव में बुरा हाल होने के बाद उन्होंने ममता बनर्जी ऑफर देते हुए कहा था कि वह रेजिनगर सीट से विधानसभा में वापसी में मदद करने के लिए तैयार हैं, जहां उप-चुनाव होने की उम्मीद है।

हुमायूं कबीर पहले तृणमूल कांग्रेस में ही थे। हालांकि दिसंबर 2025 में मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखकर वो विवादों में घिर आए थे। इस बीच टीएमसी (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दिसंबर 2025 में हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित कर दिया था। TMC से निकाले जाने के बाद हुमायूं ने अपनी नई पार्टी 'आम जनता उन्नयन पार्टी' बनाई और पश्चिम बंगाल चुनाव के मैदान में भी उतरे।

Advertisement

AJUP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुल 2 सीटें जीती हैं। इन दोनों सीटों पर ही हुमायूं ने खुद चुनाव लड़ा था। उन्होंने दोनों जगह भारी मतों से शानदार जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: 'अगर 19 गद्दारों के साथ 2/3 सांसद हो जाएं तो उन्हें...' TMC के बागियों पर भड़कीं महुआ मोइत्रा ने दी ये सलाह, बताया उन्हें क्या करना चाहिए

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड