'ये निर्लज सरकार है, इनको सिर्फ मनमानी चाहिए', दिल्ली की AAP सरकार पर शाजिया इल्मी का आरोप

जेल में अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर शाजिया इल्मी ने कहा कि उनकी सेहत पूरी तरीके से सही है, लेकिन MCD के स्कूलों का हाल सही नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP leader Shazia Ilmi to Kejriwal wife Sunita
Shazia Ilmi | Image: PTI/ File Photo

Delhi Liquor Policy : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार राजनीति जारी है। आम आदमी पार्टी जहां नए-नए आरोप लगा रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर AAP को घेर रही है। अब बीजेपी नेता शाजिया इल्मी का बयान सामने आया है।

जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर शाजिया इल्मी ने कहा कि उनकी सेहत पूरी तरीके से सही है, लेकिन MCD के स्कूलों का हाल सही नहीं है। उन्होंने दिल्ली की AAP सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये निर्लज सरकार है, इनको सिर्फ अपनी मनमानी चाहिए। अरविंद केजरीवाल के शुगर को लेकर उन्होंने कहा कि ये शुगर लेवल की कहानियां बनाकर बाहर निकलने की कोशिश हो रही है।

'एम्स डॉक्टरों की सलाह पर दिया इंसुलिन'

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के शुगर का इलाज विवादों में रहा है। उन्हें शुगर की मात्रा बढ़ने पर इंसुलिन दी गई है। तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को एम्स डॉक्टरों की सलाह पर इंसुलिन की डोज दी गईं। एम्स के विशेषज्ञों ने 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान तिहाड़ जेल के चिकित्सकों को सलाह दी थी कि अगर केजरीवाल का शुगर एक निश्चित स्तर से ऊपर चला जाता है तो उन्हें इंसुलिन दिया जा सकता है।

इसके बाद 25 अप्रैल को राजधानी की एक अदालत के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में अगले पांच रोज तक दिन में दो बार इंसुलिन की कम खुराक देने की सलाह दी थी। केजरीवाल को इंसुलिन की पहली खुराक तब दी गई थी, जब उनका शुगर लेवल 217 तक बढ़ गया था। ऐसा एम्स के चिकित्सकों के परामर्श पर किया गया था।

Advertisement

अरविंद केजरीवाल पर क्या है आरोप?

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ED ने गिरफ्तार किया था। ED ने केजरीवाल पर दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की पूरी साजिश में शामिल होने, नीति का मसौदा तैयार करने और लागू करने, दलालों को लाभ पहुंचाने और अनुसूचित अपराध से उत्पन्न आय के कुछ हिस्से का उपयोग करने का आरोप लगाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

ये भी पढ़ें : शहजादे की दादी ने संविधान को चूर-चूर कर दिया, कांग्रेस वाले सुन लो, ये मेरे लिए धर्मग्रंथ है-PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड