शहजादे की दादी ने संविधान को चूर-चूर कर दिया, कांग्रेस वाले सुन लो, ये मेरे लिए धर्मग्रंथ है-PM मोदी

कांग्रेस दावा कर रही है कि बीजेपी सत्ता में आने के बाद संविधान को खत्म कर देगी। पीएम मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी, जन्म से ही हमारे संविधान से नफरत करती है।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Narendra Modi Telangana Really
PM मोदी ने तेलंगाना के जहीराबाद में चुनावी रैलो को संबोधित किया | Image: X

Narendra Modi Telangana Really : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना के जहीराबाद में चुनावी रैलो की संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने संविधान को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने संविधान को अपने लिए धर्मग्रंथ बताया। उन्होंने कहा- 'कांग्रेस वाले जरा कान खोलकर सुन लो, ये संविधान मेरे लिए मेरा धर्मग्रंथ है, मेरी सरकार चलाने के लिए मेरा धर्मग्रंथ है।'

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नरेंद्र मोदी ने रैली में कहा- तेलंगाना में 'डबल आर टैक्स' के जरिये जुटाया गया काला धन दिल्ली जा रहा है। यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह विरासत कर लगाएगी। तेलंगाना में कांग्रेस ने सत्ता में आने के 100 दिन बाद भी कर्ज माफी के वादे को पूरा नहीं किया। कांग्रेस कहीं भी हो, उसकी पॉलिटिक्स के पांच निशान होते हैं।

  • पहला- झूठे नारे, झूठे वादे 
  • दूसरा- वोट बैंक की राजनीति
  • तीसरा- माफियाओं और अपराधियों को बढ़ावा
  • चौथा- परिवारवाद 
  • पांचवा- करप्शन

कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर तंज सकते हुए पीएम ने कहा कि इन पांच निशानों से मिलकर कांग्रेस का पंजा बनता है।

'संविधान से नफरत करती है कांग्रेस'

कांग्रेस दावा कर रही है कि बीजेपी सत्ता में आने के बाद संविधान को खत्म कर देगी। पीएम मोदी ने संविधान को लेकर भी कांग्रेस पर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी, जन्म से ही हमारे संविधान से नफरत करती है। जो संविधान बाबा साहेब ने दिया था, उसके एक एक पत्ते पर रामायण, महाभारत का चित्रांकन था। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने संविधान की पहली प्रति को अलमारी में रख दिया और फिर जो संविधान देश के सामने रखा, उसमें से सारे चित्र हटा दिए। पहले ही दिन से उन्होंने संविधान का अपमान करना शुरू कर दिया था।'

Advertisement

इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘शहजादे की दादी के पिता जी, देश के पहले प्रधानमंत्री ने ये पाप किया था। फिर उनकी दादी ने संविधान को चूर चूर कर दिया। देश में आपातकाल लगाया, देश के लोकतंत्र को ताले में बंद कर दिया, देश के लाखों लोगों को जेलों में बंद कर दिया, अखबारों पर ताले लगा दिए।’

'कांग्रेस के चट्टे-बट्टे सुनें...'

पीएम मोदी ने कहा कि इनका संविधान से कोई लेना देना नहीं है। सत्ता शाही परिवार के पास रहे, तो सबकुछ अच्छा। सत्ता हाथ से चली जाए तो सबकुछ निकम्मा। अब वोटबैंक के लिए संविधान को बदनाम करने के लिए निकले हैं। कांग्रेस के चट्टे-बट्टे सुनें, उनकी पूरी जमात सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है। मैं दलितों का आरक्षण, आदिवासियों का आरक्षण, ओबीसी का आरक्षण मुस्लमानों को धर्म के आधार पर नहीं देना दूंगा, नहीं देने दूंगा... नहीं देने दूंगा।'

Advertisement

'इनके पापों को गली-गली मैं पहुंचा दूंगा'

पीएम मोदी ने रैली में कहा- मैं तेलंगाना की धरती से ऐलान करता हूं, मोदी के तीसरे टर्म में इस साल हमारे संविधान के 75 वर्ष हो रहे हैं, मैं इतने शान से संविधान का 75वां वर्ष मनाऊंगा, गली-गली में जाकर इनके पापों को खोलकर छोडूंगा। तीसरी टर्म में संविधान के 75 वर्ष गाजे बाजे के साथ मनाऊंगा। इनके पापों को गली-गली मैं पहुंचा दूंगा।'

ये भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन Covishield के साइड इफेक्ट को कंपनी ने स्वीकारा, आपने कौन सी लगवाई थी? ऐसे करें चेक

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड