तेजिंदर बिट्टू हुए बीजेपी में शामिल, विनोद तावड़े ने ज्वाइनिंग करवाई

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद तेजिंदर बिट्टू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। विनोद तावड़े ने तेजिंदर बिट्टू को पार्टी में शामिल कराया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tajinder Singh Bittu joins BJP
तेजिंदर सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल | Image: ANI

पंजाब कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद तेजिंदर बिट्टू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। विनोद तावड़े ने तेजिंदर बिट्टू को पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सुशील कुमार उर्फ रिंकू भी मौजूद रहे। इससे पहले वो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सह प्रभारी भी रहे। इस दौरान करमजीत कौर भी बीजेपी में शामिल हुईं।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद तेजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा, “35 ईयर मैने एक पार्टी में लगाया बहुत इमोशनल था, लेकिन जब पंजाब के भले की बात आती है तो मैंने सोचा कि सेंट्रल में जो सरकार है, उससे तालमेल बनाया जाए और अब हम साथ आ गए हैं क्यों की मोदी जी और अमित शाह के अलग अलग विजन हैं।” उन्होंने कहा कि मेरा बीजेपी में बहुत अट्रैक्शन है। यहां सिंगल लीडरशिप है और उसके अलावा पंजाब के प्रति इनका जो विजन है, इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हुआ।

कांग्रेस के साथ अपने रिश्ते पर क्या बोले तेजिंदर सिंह?

कांग्रेस के साथ अपने रिश्ते को लेकर तेजिंदर सिंह ने कहा कि मैंने प्रियंका गांधी से बात नहीं की। मेरे कांग्रेस में अच्छे रिश्ते रहे हैं और आज भी हैं। मेरे मन में पंजाब के भले के लिए चिंता थी, इसलिए मैंने भाजपा ज्वाइन किया। पंजाब की तरक्की नहीं हो रही है। पंजाब बहुत पीछे चला गया है क्योंकि सेंट्रल में दूसरी गवर्नमेंट रहती है और पंजाब में दूसरी गवर्नमेंट रहती है। इस कारण से तालमेल बैठ नहीं पाता है। यह सारी बात भविष्य में ना हो इसके लिए मैंने आज भाजपा ज्वाइन कर लिया।

पंजाब में भी अच्छे रिजल्ट होंगे- तेजिंदर बिट्टू

बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह ने कहा कि 100 से 400 प्रतिशत भाजपा फिर से आ रही है और पंजाब में भी अच्छे रिजल्ट होंगे। कोई डर नहीं है। हम लोगों को क्या डर है हम लोग क्लीन आदमी हैं, जो पंजाब का भला सोचते हैं। मोदी जी ने सिखों के लिए इतना काम किया है पंजाबी के लिए काम किया वह ठीक है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'मोदी घर में घुसकर मारता है... बाकी बचा काम तीसरे टर्म में पूरा होगा', महाराष्ट्र में बोले PM मोदी
 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड