‘जो कहते थे खुद डुबकी लगाऊंगा…’, यमुना में जहरीले झाग देख भड़कीं स्वाति मालीवाल, केजरीवाल को घेरा

फिलहाल दिल्ली में यमुना नदी पर जहरीले झागों की सफेदी छाई है। पिछले तीन दिन से कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता देखा गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
swati maliwal attack kejriwal
स्वाति मालीवाल का केजरीवाल का निशाना | Image: X/PTI

Swati Maliwal attack kejriwal: दिल्ली की हवा से लेकर पानी तक सबमें जहर घुल गया है। दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर दिन पर दिन बिगड़ता ही चला जा रहा है। वहीं छठ से पहले यमुना नदी के पानी में सफेद झाग तैरता दिख रहा है। इसको लेकर दिल्ली की सियासत भी गर्मा गई है।

दिल्ली में AQI बढ़ने और यमुना के जहरीली झाग को लेकर ब्लेम गेम शुरू हो चुका है। जहां BJP -कांग्रेस इसके लिए दिल्ली की AAP सरकार पर निशाना साध रही है। तो आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों पर प्रदूषण का दोष मढ़ने की कोशिश कर रही है। इस बीच AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अपनी सरकार को घेरा है।

स्वाति मालीवाल ने शेयर किया पुराना वीडियो

स्वाति मालीवाल ने अपना एक संसद से अपने एक पुराने भाषण का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 2025 तक यमुना नदी को साफ करने को लेकर पूर्व CM केजरीवाल के बयान पर तंज कसा था। उन्होंने पुराना वीडियो शेयर कर केजरीवाल को अपने वादे की याद दिलाई और कहा कि 2025 आने वाला है, यमुना मां इंतजार कर रही हैं।

वीडियो में स्वाति अपनी लिखी कुछ पक्तियां पढ़ती नजर आईं। इसमें वह संसद में यमुना नदी की दुर्दशा के मुद्दे को उठाती नजर आई, जो कुछ इस प्रकार थीं- "यमुना के किनारे बैठी, अब भी वो चिड़िया कहती है, सपने हसीन दिखाए थे सरकार ने, आज भी मेरी यमुना जहर पीके बहती है। वादा था यमुना को शुद्ध बनाऊंगा, पहली डुबकी ख़ुद लगाऊंगा। डुबकी चाहे अब मत लगाओ, अहंकार छोड़ो; काम पर लग जाओ, मेरी यमुना को मौत से बचाओ।"

Advertisement

केजरीवाल पर साधा निशाना

इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने लिखा, "2021 में बोले थे- यमुना को इतना साफ कर दूंगा कि 2025 से पहले मैं खुद डुबकी लगाने जाऊंगा। 2025 आने वाला है, यमुना मां इंतजार कर रही हैं।"

यमुना का 'पानी' बना जहर

फिलहाल दिल्ली में यमुना नदी पर जहरीले झागों की सफेदी छाई है। पिछले तीन दिन से कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता देखा गया है। यमुना में बहते पानी को झाग की चादर ने ढंक लिया। यमुना नदी से आ रही तस्वीरें और वीडियोज लोगों की चिंता बढ़ा रही है। यमुना में फैला झाग छठ पूजा करने वालों के लिए बड़ी समस्या बन सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: तो सफेद पाउडर से थी दिल्‍ली को दहलाने की साजिश? CRPF स्‍कूल के पास ब्‍लास्‍ट की जांच करने पहुंची NSG

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड