'भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत 7वां आश्चर्य, कहीं ना कहीं खेल है क्योंकि BJP के नेता...', बिहार चुनाव परिणाम पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

Bihar Election 2025 Results: बिहार चुनाव के परिणामों पर अखिलेश यादव के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सवाल उठाए। उन्होंने एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर कहा कि कहीं न कहीं खेल तो हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Swami Prasad Maurya
Swami Prasad Maurya | Image: ANI

Swami Prasad Maurya on Bihar Election 2025 Results: बिहार चुनाव 2025 के नतीजों ने हर किसी को चौंकाया है। जहां चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी, वहां इस इलेक्शन में एनडीए ने एकतरफा जीत हासिल की। बिहार चुनाव में महागठबंधन को करारी से हार का स्वाद चखना पड़ा। इन नतीजों पर स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने NDA गठबंधन की प्रचंड जीत पर सवाल उठाए और कहा है कि कहीं न कहीं खेल तो हुआ है।

बिहार चुनाव में एनडीए की आंधी में महागठबंधन 35 सीटों पर ही सिमट रह गया। 243 विधानसभा वाले राज्य में NDA अलायंस ने ही 202 सीटों पर कब्जा जमाया। BJP ने 89 तो JDU ने 85 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, RJD 25 सीटें जीतकर तीसरे नंबर की पार्टी बनी, तो कांग्रेस के खाते में महज 6 सीटें आई।

बिहार चुनाव के नतीजों पर आया स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान

तमाम एग्जिट पोल्स में एनडीए की जीत का दावा तो किया जा रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि ये इतनी बड़ी जीत होगी कि महागठबंधन का सूपड़ा ही साफ हो जाएगा। बिहार चुनाव के नतीजों पर अपनी जनता पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये लोकतंत्र का तकाजा है। परिणाम जो भी आया है, हमें वो स्वीकार्य है। आश्चर्य की बात जरूर है कि जिस बिहार में BJP के मंत्री, नेता और प्रत्याशी चुनावी क्षेत्रों से दौड़ाए और भगाए जा रहे थे। उसके बावजूद प्रचंड बहुत की सरकार BJP गठबंधन की सरकार बनना, अपने आप में 7वां आश्यर्च...कहीं न कहीं खेल है।"

हम इसे पचा नहीं पा रहे हैं- अखिलेश यादव

इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बिहार चुनाव के नतीजों पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव हमें जीत और हार से सबक सिखाते हैं। BJP कहने लगी है कि उन्हें महिलाओं से ज्यादा वोट मिले। आप कब तक 10000 रुपये देंगे? आप सम्मान की जिंदगी कब देंगे? उन्होंने 202 सीटें जीती। हम इसे पचा नहीं पा रहे हैं। हमें इस मानक को पार करना होगा... बिहार की जीत उत्तर प्रदेश की जीत की बराबरी नहीं कर सकती। हम उत्तर प्रदेश के लिए तैयार हैं।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: '10 हजार में बिहार सरकार मिलती है...', बिहार में करारी हार के बाद मुकेश सहनी का आया बड़ा बयान

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड