अपडेटेड 29 August 2024 at 08:39 IST
जंगल राज ला दिया... ममता सरकार पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, कोलकाता कांड पर राष्ट्रपति के बयान को सराहा
Suvendu Adhikari on Kolkata Case: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बंगाल में जंगल राज ला दिया है।
- भारत
- 3 min read

Suvendu Adhikari on Kolkata Case: कोलकाता डॉक्टर से बर्बरता के मामले में विरोध की आग बढ़ती ही जा रही है। पहले मंगलवार को छात्रों ने ‘नबन्ना’ तक मार्च निकालने की कोशिश की, फिर अगले दिन बीजेपी ने 24 घंटे का 'बंगाल बंद' बुलाया। इस पूरे विरोध के दौरान बंगाल सरकार और पुलिस के रवैये की बीजेपी कड़ी आलोचना कर रही है। इस बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमारे राज्य में जंगल राज ला दिया है। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू के बयान की सराहना की।
पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा, 'जिस तरह से पूरे राज्य में 'CM हटो' का नारा लगाया गया, जिस तरह से 27 अगस्त का गैर-राजनीतिक 'नबन्ना अभियान' मार्च देखा गया और जिस तरह से 28 अगस्त को भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद का असर देखा गया, उसके बाद यह मुद्दे को भटकाने की कोशिश है। यह बहुत ही तकनीकी मामला है। विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा सचिव विधानसभा का सत्र बुलाते हैं। उन्होंने (ममता बनर्जी) हमारे राज्य को बर्बाद कर दिया है, जंगल राज ला दिया है। दूसरी बात अब आज विधानसभा के कामकाज के नियम भी खत्म कर दिए गए।'
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा, 'मैं हमारी राष्ट्रपति को सलाम करता हूं, उन्होंने कोलकाता रेपकांड पर जो कहा वह बंगाल के लोगों के दिल की आवाज है। हम बंगाल के लोग पीड़ित हैं, खासकर हमारी बेटियां और बहनें।'
बस, अब बहुत हो गया- कोलकाता रेपकांड पर राष्ट्रपति
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार (29 अगस्त) को कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ऑन ड्यूटी फीमेल डॉक्टर के साथ हुए रेपकांड की कड़ी आलोचना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘बस, अब बहुत हो गया। निराश और भयभीत। कोलकाता में जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब भी अपराधी खुलेआम घूम रहे थे। कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार की मंजूरी नहीं दे सकता।’
Advertisement
राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा कि अक्सर एक निंदनीय मानसिकता महिलाओं को कमतर इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम और कम बुद्धिमान के रूप में देखती है। निर्भया के बाद से 12 सालों में अनगिनत बलात्कारों को समाज द्वारा भुला दिया गया है। यह सामूहिक भूलने की बीमारी घृणित है।
CM ममता ने 'बंगाल बंद' को बताया 'साजिश'
बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के 12 घंटे के 'बंगाल बंद' को राज्य को बदनाम करने की साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्ताधारी पार्टी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले की जांच को पटरी से उतारना चाहती है।
Advertisement
यह भी पढ़ें: तानाशाह दीदी के राज में मां,माटी-मानुष असुरक्षित...बंगाल में BJP नेता पर हमले को लेकर भड़के पूनावाला
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 29 August 2024 at 08:32 IST