अपडेटेड 23 February 2025 at 18:26 IST
'60 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया, 1% भी बीमार होते तो हाहाकार', BJP का सवाल- अखिलेश तो विदेश से पढ़कर आए हैं फिर...
अखिलेश यादव के सवाल के जवाब पर पलटवार करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इनके मन में मैला है महाकुंभ के जल में गंदगी नहीं है।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 26 फरवरी, महाशिवरात्री के दिन महाकुंभ मेला समाप्त हो जाएगा। पवित्र त्रिवेणी संगम में अब तक 62 करोड़ लोगों ने आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। लेकिन महाकुंभ को लेकर राजनीति लगातार जारी है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने संगम जल की सफाई को लेकर सवाल उठाया तो बीजेपी हमलावर हो गई। सड़क से लेकर सदन तक यह मुद्दा गूंजा। अब सुधांशु त्रिवेदी ने अखिलेश को करारा पलटवार किया है।
अखिलेश यादव ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और NGT के एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए महाकुंभ में गंगा जल की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था। अखिलेश यादव ने कहा था कि महाकुंभ में गंगा जी का जल नहाने के लिए बिल्कुल ठीक है। जबकि NGT ने कहा था कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट लेटेस्ट रिपोर्ट नहीं है। इसके बाद सीएम योगी ने भी सदन में अखिलेश यादव के सवाल पर जवाब दिया था। अब बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने गंगा जल की शुद्धता को लेकर बड़ी बात कही है।
अगर जल शुद्ध नहीं होता तो अब तक हाहाकार मच जाता- सुधांशु त्रिवेदी
वाराणसी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, अभी तक 60 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। अखिलेश यादव तो पढ़े लिखे हैं। अगर 1% श्रद्धालु भी स्नान के बाद बीमार पड़े होते तो 60 लाख लोगों के बीमार हो जाने से देश में हाहाकार मच जाता। ये वही लोग है जो हिंदू और सनातन धर्म को कोई डेंगू,बैक्टीरिया और कोरोना कहता था।
उनके मन में गंदगी भरी पड़ी है,पानी में नहीं- सुधांशु त्रिवेदी
सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि वास्तविकता यह है कि उनके मन में गंदगी भरी पड़ी है,पानी में गंदगी दिखाई नहीं दे रही है। एक लॉजिकल बाद को समझिए, 60 करोड़ लोग अब अब तक स्नान कर लिए हैं और अगर अखिलेश यादव की बात को सही मान लें तो अबतक 10 फीसदी को लोगों को बीमार पड़ना था। यह दर्शाता है कि मन मैला और तन को धोये।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 February 2025 at 18:26 IST