सोनिया गांधी का बर्थडे वाला कटा केक तो INDI गठबंधन में बंटा, डिंपल और अखिलेश यादव गदगद, कहा- चलो मिलजुलकर बांटें...

Sonia Gandhi Birthday : कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की प्रेसिडेंट सोनिया गांधी आज अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने संसद भवन स्थित सीपीपी कार्यालय में केक काटा। इस दौरान उनके बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sonia Gandhi's birthday
संसद भवन स्थित कांग्रेस संसदीय दल (CPP) कार्यालय में सोनिया गांधी ने जन्मदिन का केक काटा। | Image: Akhilesh Yadav/X

Akhilesh Yadav, Sonia Gandhi Birthday: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की प्रेसिडेंट सोनिया गांधी आज अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा- श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे।

इस बीच INDI गठबंधन ने सोनिया गांधी के जन्मदिन को उत्साह के साथ मनाया है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आई हुई हैं। इनमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पत्नी और सांसद डिंपल यादव के साथ दिखे हैं। इस जन्मदिन उत्सव का केक कटने के बाद इसे विपक्ष के इन दिग्गज नेताओं के बीच बांटा भी गया। मौके पर मौजूद तमाम विपक्षी नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और भगवान से दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

चलो मिलजुलकर बांटें मुस्कान- अखिलेश यादव

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सोनिया गांधी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरों को शेयर किया है। इसको एक्स पर पोस्ट करते हुए पार्टी ने लिखा है, "श्रीमती सोनिया गांधी जी, आपके बुद्धिमान नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा के लिए अनंत शुभकामनाएं। संसद सदस्यों ने संसद भवन स्थित सीपीपी कार्यालय में सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।"

वहीं, सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री सांसद अखिलेश यादव ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बढ़ाई दी है। उन्होंने संसद भवन स्थित सीपीपी कार्यालय में सोनिया गांधी के जन्मदिन को मनाने के बाद एक तस्वीर को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर कर उन्हें शुभकामना दी है।

Advertisement

अखिलेश ने लिखा है, "श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई के साथ-साथ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की अनंत शुभकामनाएं! चलो मिलजुलकर बांटें मुस्कान!"

वे हमेशा से ही शालीनता की प्रतीक रही हैं - खड़गे 

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सोनिया गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर को शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। खड़गे ने लिखा, “कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, “हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की अडिग समर्थक, वे हमेशा से ही शालीनता की प्रतीक रही हैं और उन्होंने हर चुनौती का साहस, दृढ़ता, त्याग और निस्वार्थ समर्पण के साथ सामना किया है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

ये भी पढ़ें- IndiGo की फ्लाइट्स में 10 फीसदी की कटौती... जब मंत्रालय ने किया तलब तो CEO पीटर एल्बर्स उड्डयन मंत्री के सामने हाथ जोड़ते आए नजर

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड