IndiGo की फ्लाइट्स में 10 फीसदी की कटौती... जब मंत्रालय ने किया तलब तो CEO पीटर एल्बर्स उड्डयन मंत्री के सामने हाथ जोड़ते आए नजर

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने IndiGo एयरलाइंस पर सख्ती बरती। CEO Pieter Elbers को तलब कर 6 दिसंबर तक प्रभावित उड़ानों के 100% रिफंड पूरे होने की पुष्टि ली। इसके अलावा 10% रूट कटौती का भी आदेश दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ram Mohan Naidu chairs a meeting with Indigo’s top management
IndiGo CEO पीटर एल्बर्स उड्डयन मंत्री के सामने हाथ जोड़ते आए नजर | Image: X/RamMNK

IndiGo की लगातार रद्द हो रही फ्लाइट के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। मंगलवार को एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के मुख्यालय में बुलाया गया। इस बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और MoCA के सचिव समीर सिन्हा मौजूद रहे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो एयरलाइंस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

इस बैठक में इंडिगो फ्लाइट्स की वर्तमान स्थिति, यात्रियों की देखभाल, रिफंड की स्थिति, पायलट और क्रू रॉस्टर की स्थिति और बैगेज वापसी पर राम मोहन नायडू ने इंडिगो के शीर्ष प्रबंधन के साथ चर्चा की। पिछले सप्ताह क्रू रॉस्टर, और उड़ान रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा था।

6 दिसंबर तक की रिफंड प्रक्रिया पूरी

मंगलवार को इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को मंत्रालय में तलब किया गया था, जहां उन्होंने प्रभावित उड़ानों के संबंध में अपडेट दिया। एल्बर्स ने पुष्टि करते हुए बताया कि 6 दिसंबर तक प्रभावित उड़ानों के लिए 100 प्रतिशत रिफंड प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि, बाकी रिफंड और सामान देने की प्रक्रिया को तत्काल तेज करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऑपरेशंस में 10% की कटौती

सबसे महत्वपूर्ण कदम के तौर पर मंत्रालय ने इंडिगो के कुल रूटों में 10 प्रतिशत की कटौती का आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य एयरलाइंस के संचालन को स्थिर करना और फ्लाइट रद्द की घटनाओं को कम करना है। सरकार का यह कदम इंडिगो के लिए एक चेतावनी की तरह भी है।

Advertisement

बैठक के दौरान मंत्रालय ने इंडिगो को सभी निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया, जिसमें किराया सीमा और यात्रियों की सुविधा से जुड़े उपाय शामिल हैं। सरकार ने सख्ती के साथ कि किसी भी अपवाद की अनुमति नहीं दी जाएगी। जांच प्रक्रिया और आवश्यक कार्रवाई अभी भी जारी है और मंत्रालय ने एयरलाइंस को पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

IndiGo सीईओ ने जोड़े हाथ

मंत्री राम मोहन नायडू ने इस बैठक की दो फोटो X पर शेयर की हैं। फोटो में एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स सरेंडर मोड में नजर आ रहे हैं। एक फोटो में राम मोहन नायडू के सामने पीटर एल्बर्स हाथ जोड़े हुए हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स का दुबई में है घर, फुकेट के जरिए भाग सकता है दुबई; गुप्ता ब्रदर्स का कनेक्शन भी आया सामने

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड