Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स का दुबई में है घर, फुकेट के जरिए भाग सकता है दुबई; गुप्ता ब्रदर्स का कनेक्शन भी आया सामने

गोवा के बिर्च नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा का दुबई से गहरा नाता सामने आया है। जांच एजेंसियों को शक है कि दोनों भाई फुकेत होते हुए दुबई भाग सकते हैं, इसी के चलते इंटरपोल और सीबीआई को सतर्क किया गया है।

Follow : Google News Icon  
गोवा क्लब आगकांड में लूथरा ब्रदर्स का दुबई कनेक्शन सामने आया
लूथरा ब्रदर्स का दुबई कनेक्शन | Image: Republic

Goa Club Fire Accident : गोवा के लग्जरी नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में आग के बाद से क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा फरार हैं। नाइट क्लब में लगी आग के मामले में आरोपी सौरभ और गौराव के दुबई से गहरे संबंध सामने आए हैं। इनके परिवार के सदस्य दुबई में रहते हैं और सौरभ अग्निकांड से महज चार दिन पहले वहां से लौटा था।

जांच एजेंसियों को शक था कि दोनों भाई फुकेत के रास्ते दुबई भाग सकते हैं, इसलिए CBI और इंटरपोल को अलर्ट किया गया। गोवा के लग्जरी नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में 7 दिसंबर, 2025 की आधी रात आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई, जिसमें पर्यटक भी शामिल हैं।

गुप्ता ब्रदर्स का भी पैसा है पैसा

सूत्रों के अनुसार, इस हादसे के मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और उनके भाई गौराव लूथरा का दुबई में एक आलीशान घर है। क्लब का प्रमुख मालिक सौरभ लूथरा अग्निकांड से ठीक चार दिन पहले दुबई से गोवा लौटा था। क्लब में आग लगने के बाद दोनों भाई फरार हो गए, तो जांच एजेंसियों का शक तुरंत दुबई की ओर गया। इस क्लब में गुप्ता ब्रदर्स का भी काफी पैसा लगा है। सौरभ के पार्टनर अजय गुप्ता और उसका भाई राजेश गुप्ता हैं।

फुकेट से लाया जा सकता है बेंगलुरु

इस हादसे में 25 निर्दोष लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। आग से 2 लोगों ने दम तोड़ा जबकि 23 लोगों की दम घुटने से मौत हुई। गोवा पुलिस ने सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को मुख्य आरोपी बनाया है, जिनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के तुरंत बाद, सुबह करीब 5:30 बजे दोनों भाई फ्लाइट पकड़कर थाईलैंड के फुकेट पहुंच गए।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, लूथरा भाइयों को आज फुकेट से बेंगलुरु लाया जा सकता है। थाईलैंड पुलिस के साथ समन्वय में भारतीय अधिकारी सक्रिय हैं और कुछ घंटों में उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि हो सकती है। इसी बीच, थाईलैंड पहुंचने के बाद गौरव लूथरा एक फोटो सामने आई है। फरार होने के बाद गौरव लूथरा को थाइलैंड में देखा गया है।

ये भी पढ़ें: Goa Nightclub Fire: थाइलैंड के फुकेट में दिखा नाइट क्लब का भगोड़ा मालिक गौरव, आज लूथरा ब्रदर्स को लाया जा सकता है बेंगलुरु

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड