Goa Nightclub Fire: थाइलैंड के फुकेट में दिखा नाइट क्लब का भगोड़ा मालिक गौरव, आज लूथरा ब्रदर्स को लाया जा सकता है बेंगलुरु

गोवा के अर्पोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में 7 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत के बाद मालिक सौरभ और गौरव लूथरा फरार हो गए। घटना के महज तीन घंटे बाद वे थाईलैंड के फुकेट भाग गए। गोवा पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है और CBI के इंटरपोल डिवीजन से समन्वय कर ब्लू नोटिस के जरिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Goa nightclub fire Photos of fugitive Luthra brothers surface from Thailand
आज लूथरा ब्रदर्स को लाया जा सकता है बेंगलुरु | Image: ANI/Republic

Goa Club Fire Accident :  गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित लग्जरी नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की थाइलैंड के फुकेट से फोटो सामने आई है। 7 दिसंबर की आधी रात को 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में लगी भयावह आग ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया, लेकिन इस हादसे के बाद क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाइलैंड फरार हो गए।

इस हादसे में 25 निर्दोष लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। आग से 2 लोगों ने दम तोड़ा जबकि 23 लोगों की दम घुटने से मौत हुई। गोवा पुलिस ने सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को मुख्य आरोपी बनाया है, जिनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के तुरंत बाद, सुबह करीब 5:30 बजे दोनों भाई फ्लाइट पकड़कर थाईलैंड के फुकेट पहुंच गए।

लुक आउट सर्कुलर जारी

फरार होने की खबर फैलते ही पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया, जो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर निगरानी सुनिश्चित करता है। पुलिस ने CBI के इंटरपोल डिवीजन से संपर्क साधा है, ताकि थाईलैंड में उन्हें गिरफ्तार कर भारत प्रत्यर्पित किया जा सके। इंटरपोल का ब्लू नोटिस जारी होने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, जो फरार आरोपियों की तलाश में वैश्विक सहयोग मांगता है।

फुकेट से लाया जा सकता है बेंगलुरु

सूत्रों के मुताबिक, लूथरा भाइयों को आज फुकेट से बेंगलुरु लाया जा सकता है। थाईलैंड पुलिस के साथ समन्वय में भारतीय अधिकारी सक्रिय हैं और कुछ घंटों में उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि हो सकती है। इसी बीच, थाईलैंड पहुंचने के बाद गौरव लूथरा एक फोटो सामने आई है। फरार होने के बाद गौरव लूथरा को थाइलैंड में देखा गया है।

Advertisement

2 अन्य प्रॉपर्टी को सील

गोवा पुलिस ने दोनों भाइयों सौरव और गौरव लूथरा की गोवा में 2 अन्य प्रॉपर्टी को सील कर दिया। इन दोनों  संपत्तियों की कीमत करोड़ो में है। ये दोनों प्रॉपर्टी वागातोर इलाके में एक बीच रिसोर्ट है और आसगांव इलाके में एक रोमियो लेन क्लब है। इन दोनों क्लबों को सील कर दिया गया है। अवैध निर्माण के आरोप में ध्वस्त करने का आदेश जारी हो चुका है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और सभी नाइट क्लबों का सख्त निरीक्षण कराया जाए।

ये भी पढ़ें: जापान में ही थे Prabhas जब तेज भूकंप से हिला देश? ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड