जापान में ही थे Prabhas जब तेज भूकंप से हिला देश? ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Prabhas: जैसे ही जापान में भूकंप आने की खबरें सामने आईं, प्रभास के फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चिंतित होने लगे। प्रभास जापान में 'बाहुबली: द एपिक' की स्क्रीनिंग के लिए गए थे।

Follow : Google News Icon  
Prabhas, Salaar
Prabhas | Image: Instagram/Prabhas fanclub

Prabhas: उत्तरी जापान में 7.6 मैग्नीट्यूड का एक तेज भूकंप आया, जिससे पैसिफिक के तटीय इलाकों में 70cm तक की सुनामी आ गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जैसे ही ये खबरें सामने आईं, प्रभास के फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चिंतित होने लगे।

साउथ सुपरस्टार के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनके बारे में जानकारी मांग रहे हैं। दरअसल, प्रभास जापान में ‘बाहुबली: द एपिक’ की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। अब इन चिंतित फैंस को ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर मारुति ने आश्वासन दिया है कि एक्टर ठीक हैं।

भूकंप के समय जापान में थे प्रभास?

जापान में 7.5 तीव्रता के भूकंप आने के बाद से ही फैंस प्रभास की सुरक्षा को लेकर परेशान हो रहे हैं। ऐसे में मारुति ने अपने एक्स हैंडल पर प्रभास के स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहे एक फैन को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, “डार्लिंग से बात की, वह टोक्यो में नहीं हैं और सुरक्षित हैं, कोई चिंता वाली बात नहीं है”।

जैसे ही ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर मारुति ने ये ट्वीट किया, प्रभास के करोड़ों चाहनेवालों ने राहत की सांस ली। फैंस अब मारुति को उनके चहेते स्टार की सेफ्टी का अपडेट देने के लिए थैंक्यू कह रहे हैं। 

Advertisement

जापान क्यों गए हैं प्रभास?

बता दें कि प्रभास और निर्माता शोबू यार्लागड्डा अपनी फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ के प्रमोशन के लिए जापान में हैं, जो इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जापान में आयोजित एक इवेंट में प्रभास ने कहा था कि “पिछले 10 सालों में कई लोगों ने मुझे जापान के बारे में बताया है। उन्होंने आपके देश के बारे में ऐसे बताया कि यहां फैंस बहुत प्यार करते हैं। आज आपको सामने से देखने का मेरा सपना पूरा हो गया है।”

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar: ना थी कोरियोग्राफी, ना कोई डांस सीक्वेंस… कैमरा देखते ही थिरकने लगे अक्षय खन्ना, और बन गया वायरल हुक स्टेप

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड