अबू आजमी पर भड़के उद्धव की पार्टी के नेता, कहा- औरंगजेब कब से राजा हो गया, वो तो डाकू था, तारीफ करने वाला पाकिस्तान जाए

शिवसेना यूबीटी के नेता आनंद दुबे ने सपा नेता पर औरंगजेब की तारीफ करने के बाद जमकर बरसे। उन्होंने कहा, 'औरंगजेब आततायी था, डाकू था, लुटेरा था और चोर उचक्का था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
anand-dubey-and-abu-azami.jpg
अबू आजमी पर भड़के उद्धव की पार्टी के नेता, कहा- औरंगजेब कब से राजा हो गया, वो तो डाकू था, तारीफ करने वाला पाकिस्तान जाए | Image: Republic Video Grab-PTI

सोमवार को महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने मुगल बादशाह औरंगजेब का महिमामंडन करते हुए उन्हें एक बेहतरीन शासक बता दिया। अबू आजमी के इस बयान के बाद ही महाराष्ट्र का सियासी पारा तेजी से चढ़ने लगा। बयान के बाद सूबे के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सपा नेता को चेतावनी देते हुए विवादित बयान पर माफी मांगने को कहा लेकिन अबू आजमी ने कहा कि वो अपने बयान पर कायम हैं अगर किसी को कोई कार्रवाई करनी है तो करे। इसके बाद शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे की पार्टी के नेता आनंद दुबे ने अबू आजमी पर जमकर हमला बोला है।


शिवसेना यूबीटी के नेता आनंद दुबे ने सपा नेता पर मुगल सम्राट की तारीफ करने के बाद जमकर बरसे। उन्होंने कहा, 'औरंगजेब आततायी था, डाकू था, लुटेरा था और चोर उचक्का था। जो लोग औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं न उन्हें शर्म आनी चाहिए। अरे औरंगिया कब से बहुत बड़ा राजा बन गया? उसको राजा कहकर कम से कम राजाओं का अपमान तो मत कीजिए। राजा हुआ करते थे छत्रपति शिवाजी महाराज, राजा हमारे हैं छत्रपति शंभाजी महाराज, राजा राम और कहां ये औरंगिया।'


अगर मुगलों की औलादों से इतना ही प्यार है तो...

आनंद दुबे ने हमला जारी रखते हुए आगे कहा, 'जो लोग भी औरंगिया को बहुत बड़ा समाज सुधारक और दयालु कहना चाह रहे हैं वो लोग भी महामूर्ख हैं और अगर उनको इतना ही प्यार मुगलों से है बाबर की इन औलादों से है हुमायूं की औलादों से है तो वो भी वहीं चले जाएं न जहां वो गए हैं। इस औरंगिया की मजार है जो हमारे राज्य में न इसको भी उखाड़ फेंकनी चाहिए। हमारे छत्रपति शंभाजी महाराज को इसने जिस छल से पकड़ा था और उनको यातनाएं दी थी हमारा राज्य और देश इसको कभी भूलेगा नहीं। अरे हमारे राज्य में जो औरंगाबाद है उसका असली नाम छत्रपति शंभा जी महाराज है हम सब उनके मावड़े हैं और उनके वंशज हैं।'


'औरंगिया का महिमामंडन करने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए'

शिवसेना नेता ने सपा नेता और औरंगजेब पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा, 'जो लोग औरंगिया का महिमामंडन या उसका स्तुति गान कर रहे हैं न वो पाकिस्तान चले जाएं। पाकिस्तान जाएं वहीं रहें वहीं खाएं ये पाकिस्तानी भाषा बोलने की जरूरत नहीं है हमारे देश में और जो ऐसा काम करता है वो देशद्रोही समान है। तो ये औरंगिया और औरंगिया की जो औलादें घूम रही हैं न हमारे भारत देश और महाराष्ट्र राज्य में उनको चिन्हित करके उनके उनको वापस उनके घर वापसी कर देना चाहिए। ये देश छत्रपति शिवाजी महाराज का है औरंगिया कभी उनके नाखून के बराबर भी नहीं रहा है और न कभी होगा।'

Advertisement

 

अबू आजमी पर विवादित बयान के बाद दर्ज हुई FIR

विधायक अबू आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ कर दी थी। इसके बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा हाई हो गया। अबू आजमी के इस बयान पर पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे 'पाप' करार दिया और सपा नेता से इसके लिए माफी मांगने को कहा। डिप्टी सीएम ने ये भी कहा कि किसी आक्रमणकारी का महिमामंडन करना देश्द्रोह है। वहीं डिप्टी सीएम के इस बयान पर सपा नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं जो चाहे कार्रवाई कीजिए। इसके बाद देर शाम को सपा नेता के खिलाफ मुंबई में दो थानों में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

यह भी पढ़ेंः मुगल राजा की तारीफ पर चौतरफा घिरे SP नेता अबू आजमी, अब दर्ज हुई FIR

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड