शिवसेना हर दिन मजबूत हो रही, सभी दलों के नेता इसमें शामिल हो रहे: शिंदे

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि शिवसेना हर दिन मजबूत हो रही, सभी दलों के नेता इसमें शामिल हो रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Eknath Shinde Hospitalised
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे | Image: Republic

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि शिवसेना हर गुजरते दिन के साथ मजबूत हो रही है और सभी दलों के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं।

यहां ‘एकनाथ पर्व’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जून 2022 से 2024 के अंत तक मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में कई कल्याणकारी योजनाएं आईं, जिनमें प्रमुख ‘लाडकी बहिन योजना’ भी शामिल है, जिसके तहत ढाई लाख रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाओं को मासिक सहायता के रूप में 1500 रुपये मिलते हैं।

शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह कोरोना महामारी के दौरान मैदान पर थे, जबकि कुछ लोग घर पर ही रहे।

शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अकसर कोरोना महामारी के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री ठाकरे पर मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने घर मातोश्री से प्रशासन को संचालित करने का आरोप लगाते रहे हैं।

Advertisement

शिंदे ने कहा, ‘‘शिवसेना दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है और विभिन्न दलों के नेता प्रतिदिन हमारे साथ जुड़ रहे हैं। हवाएं भले ही (बुझाने की) कोशिश करें, लेकिन शिवसेना का दीया जलता रहेगा।’’

Advertisement

ये भी पढ़ें: Today Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा दिल्ली का पारा, पंजाब से हरियाणा तक बारिश; जानिए मौसम का हाल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड