अपडेटेड 2 March 2025 at 08:13 IST
Today Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा दिल्ली का पारा, पंजाब से हरियाणा तक बारिश; जानिए मौसम का हाल
Today Weather Update 2nd March 2025: भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिसके चलते कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है।

Today's Weather Update: पूरे भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जहां कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है वहीं मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का दौर जारी है। कई मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के कारण मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार आदि राज्यों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। जिस कारण यहां ठंड बढ़ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार किस राज्य का मौसम आज कैसा रहने वाला है।
दिल्ली में गिरा पारा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक आई है। शनिवार शाम को यहां अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि राजधानी में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली का तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहंच चुका है और न्यूनतम पारा 14 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में दिल्ली में अचानक से ठंड लौट आई है। वहीं आज दिल्ली का मौसम मिलाजुला रहेगा। कहीं हल्की धूप के साथ बादल भी छाए रहेंगे वहीं कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है।
राजस्था से उत्तर प्रदेश बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक विक्षोभ (low pressure area) बन रहा है, जिसका असर उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक देखा जाएगा। इसके कारण मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश होगी, जबकि ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। विभाग ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बिजली की गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पाकिस्तानी इलाकों में अगले दो दिन तक बारिश हो सकती है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
यहां होगी बर्फबारी और बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ-साथ खूब बर्फबारी भी हो रही है। आगे भी इस मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है। वहीं, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में खूब तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में असम-मेघालय के कई हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, नाागलैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में जमकर बारिश हुई है और आगे भी बारिश का ये दौर जारी रह सकता है।
Advertisement
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 2 March 2025 at 08:13 IST