अपडेटेड 23 August 2024 at 19:18 IST
क्या शंकराचार्य पर्वत का नाम तख्ते सुलेमान हो जाय? J&K में गठबंधन पर स्मृति ने कांग्रेस से पूछे सवाल
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से कई मुद्दों पर रुख साफ करने को कहा है।
- भारत
- 3 min read

BJP's attack on Congress: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से कई मुद्दों पर रुख साफ करने को कहा है।
बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंल कर कांग्रेस से तीखे सवाल पूछे और नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता का लालच कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस को एक गठबंधन में राष्ट्र के सामने प्रस्तुत करता है। आज नेशनल कांफ्रेंस के साथ कांग्रेस के गठबंधन के चलते भारत के गृहमंत्री और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कुछ सवाल कांग्रेस पार्टी से किए हैं।
क्या कांग्रेस अलगावबाद को बढ़ावा देने का समर्थन करेगी- स्मृति ईरानी
स्मृति ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस की यह घोषणा है कि वो जम्मू कश्मीर में धारा 370 दोबारा वापस लाकर शांति का माहौल न सिर्फ जम्मू कश्मीर में बल्कि राष्ट्र भर में लाने का दुर्साहस करेगी। ये धारा 370 का पुन: स्थापन होगा, दोबारा 370 लागू करना क्या यह कांग्रेस पार्टी की मनसा है? क्या कांग्रेस पार्टी कश्मीर में नौजवानों से बात करने की बजाय वह लोग जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, वह लोग जो पाकिस्तान के साथ वार्ता करने की बात करते हैं, क्या नेशनल कांफ्रेंस के इशारों पर कांग्रेस पार्टी अलगावबाद को बढ़ावा देने का समर्थन करेगी?
Advertisement
क्या कांग्रेस पत्थरबाजों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करेगी- स्मृति ईरानी
उन्होंने कहा कि क्या क्या कांग्रेस पार्टी एलओसी ट्रेड शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय का या फिर से बॉर्डर पर से आतंकवाद और आतंकवादियों के इकोसिस्टम के समर्थन में खड़ी है? क्या कांग्रेस पार्टी का यह इरादा है जिन लोगों ने आतंकवादी घटनाओं में योगदान दिया, पत्थरबाजी करते थे, क्या कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस के चलते उनको सरकारी नौकरी में बहाल करके फिर दहशत का एक माहौल लौटना चाहती है।
Advertisement
क्या कांग्रेस चाहती है कि शंकराचार्य पर्वत का नाम तख्ते सुलेमान हो- स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने कहा कि धारा 370 रखने के बाद दलित, गुर्जर, बकरवाल, पहाड़ियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने न्याय किया, क्या कांग्रेस पार्टी आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया है? क्या कांग्रेस दलित, गुर्जर, बकरवाल, पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त करके नेशनल कांफ्रेंस के इशारे पर अपने गठबंधन के चलते यह पाप करने वाली है? क्या कांग्रेस चाहती है कि शंकराचार्य पर्वत का नाम तख्ते सुलेमान हो। क्या कांग्रेस पार्टी फिर भ्रष्टाचार की आग में जम्मू कश्मीर को झोंकाना चाहती है और सिर्फ गिने-चुने परिवारों के हाथ में कमान सौंपने के समर्थन में है?
क्या कांग्रेस पार्टी नेशनल कांफ्रेंस की विभाजनकारी सोच का समर्थन करती है- स्मृति ईरानी
क्या कांग्रेस पार्टी जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है । नेशनल कॉन्फ्रेंस के कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की जो विभाजनकारी सोच है क्या कांग्रेस उसका समर्थन करती है? धारा 370 हटाने के बाद आज भारत ने भारतीयों ने अपने राष्ट्रीय संकल्प को पूरा किया है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक निशान एक प्रधान और एक संविधान रहेगा क्या नेशनल कांफ्रेंस के चलते क्या कांग्रेस पार्टी अलग झंडा के वादे को समर्थन करती है? हम आशा करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने अंतरिक्ष सुरक्षा राष्ट्रीय स्वाभिमान और जम्मू कश्मीर की जनता के साथ लोकतांत्रिक ढांचे में न्याय हो यह जो पहल की है. शांति को और विकास के पद पर अग्रसर जम्मू कश्मीर की जनता और देश की जनता कांग्रेस पार्टी जवाब जरूर देगी।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 23 August 2024 at 19:18 IST