AAP और राघव चड्ढा में खिंची तलवार, सौरभ भारद्वाज का प्रहार, कहा- आपने PM या BJP के खिलाफ कोई मुद्दे नहीं उठाए, सब जेल गए लेकिन आप...
Raghav Chadha vs AAP: 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं' राघव चड्ढा के इस बयान पर आम आदमी पार्टी भड़क उठी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आपने लंबे अरसे से प्रधानमंत्री या भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं उठाया।
- भारत
- 3 min read

Raghav Chadha vs AAP: राघव चड्ढा ने आज राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद बयान दिया कि 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।' उनके इस बयान से आम आदमी पार्टी में अंदरूनी बयानबाजी तेज हो गई हैं। इस बीच, सौरभ भारद्वाज ने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि आपने कई अरसे से प्रधानमंत्री या भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं उठाया। साथ ही कहा कि जो डर गया समझो मर गया।
'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि राघव चड्ढा हम सभी अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हम सभी को सरकार की आंख में आंख डालकर लोगों के मुद्दे उठाने थे। हमने एक ही बात सीखी थी कि जो डर गया समझो मर गया।
देश के बड़े मुद्दे उठाने जरूरी- सौरभ
उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने देखा, जो भी कोई गंभीर मुद्दे सरकार के खिलाफ उठाता है, सरकार से सवाल करता है, लोगों की बात करता है तो सरकार उन्हें तानाशाह की तरह तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन कर देती है। FIR दर्ज कराई जा रही है, मुकदमे किए जा रहे हैं। सरकार को इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता कि कोई अपनी सॉफ्ट पीआर संसद में करे, क्योंकि संसद में एक छोटी सी पार्टी का बड़ा ही सीमित समय होता है। उसमें समोसों की बात उठाने की बजाय जरूरी है कि देश के बड़े मुद्दें उठाए जाए।
'आप विपक्ष के साथ वॉकआउट नहीं करते'
भारद्वाज करते हैं कि पूरे देश में हमने देखा कि हर राज्य में चुनाव से पहले सही लोगों के वोट काटे जाते हैं। नकली और झूठे वोट बनाकर सरकार पूरी बेईमानी के साथ सिस्टम पर कब्जा करके चुनाव जीत रही है। पश्चिम बंगाल में भी यही हो रहा है। अभी सभी विपक्षी पार्टियों ने CEC के खिलाफ मोशन लाना चाहा, लेकिन आपने उसे साइन करने से मना कर दिया। जब भी कोई मुद्दा हो, जिस पर विपक्ष वॉक आउट कर जाती है, तो आप वॉकआउट नहीं करते।
Advertisement
'कभी प्रधानमंत्री या बीजेपी के खिलाफ मुद्दे नहीं उठाए'
उन्होंने राघव चड्ढा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कई अरसे से मैंने देखा कि आपने कोई भी मुद्दा सदन में नहीं उठाया जिसमें आपने प्रधानमंत्री या भारतीय जनता पार्टी से सवाल किया हो। इस तरह की राजनीति कैसे चलेगी? हमें पंजाब के मु्द्दे उठाने चाहिए, जहां से आप चुनकर आते हैं। लेकिन आप वो मुद्दे भी उठाने से घबराते हैं। अभी गुजरात में करीब पार्टी के 160 कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों के अंदर उनपर एफआईआर दर्ज की गई, कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, आप उस पर भी चुप रहे। हमारे तमाम नेता जेल में थे। अरविंद केजरीवाल को बतौर मुख्यमंत्री सरकार ने झूठे मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया, आप उस समय भी देश में नहीं थे, कहीं जाकर छिप गए।
कहां से चले थे और कहां आ गए- सौरभ
सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि देश के लिए असली मुद्दे हमें निडरता और साहस से उठाने पड़ेंगे। बीजेपी की आंख में आंख डालकर मुद्दे उठाने होंगे। आपके जो सॉफ्ट मुद्दे हैं, उससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता। बल्कि बीजेपी तो कल से आपको सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रही है। आप इस बारे में सोचें और देखें कि आप कहां से चले थे और कहां आ गए। देश को किन चीजों की जरूरत है और आप कैसे बेहतर कर सकते हैं।'