'ऐसा लग रहा था, जैसे जंग का मैदान हो', मुजफ्फरनगर में हुए हमले को संजीव बालियान ने बताया बड़ी साजिश

मुजफ्फरनगर में हुए हमले पर संजीव बालियान ने कहा कि गली की लाइटें बंद की गई थीं। छतों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स इकट्ठा थीं। 20-25 गाड़ियों पर पथराव हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sanjeev Balyan
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान | Image: Republic

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चुनावी सभा के दौरान हुए पथराव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संजीव बालियान दावा कर रहे हैं कि वेस्ट यूपी को जातीय हिंसा में झोंकने की साजिश थी।

गाड़ियों पर हमले की घटना पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया, 'रात के करीब 8 बजे की बात है। गांव में मीटिंग के लिए पहुंचे थे। कुछ लोग आए, जिन्होंने मास्क पहन रखा था, मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने लाठियों से गाड़ियों पर हमले शुरू किए थे। फिर कुछ घरों से इंटरलॉकिंग टाइल्स से पथराव शुरू हुआ था। जब मैं बाहर निकलकर आया तो ऐसा लग रहा था, जैसे कोई जंग का मैदान हो। ये एक सुनयोजित हमला था।'

जातीय हिंसा में झोंकने की साजिश थी: बालियान

संजीव बालियान ने दावा किया कि 'गली की लाइटें बंद की गई थीं। छतों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स इकट्ठा थीं। 20-25 गाड़ियों पर पथराव हुआ। वेस्ट यूपी को जातीय हिंसा में झोंकने की साजिश थी। पुलिस साजिशकर्ता का पता करे।' बालियान ने आगे कहा, 'कई लोगों को चोटें लगी हैं। हालांकि ईश्वर का आशीर्वाद है कि कोई मौत नहीं हुई। जिस तरह का हमला था, उसमें किसी की भी जान जा सकती थी।'

यह भी पढे़ं: यूपी में नया मोर्चा... पल्लवी पटेल ने मिलाया असदुद्दीन ओवैसी से हाथ; अखिलेश के लिए क्यों सिरदर्द?

Advertisement

संजीव बालियान की सभी पर हुआ था हमला

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की शनिवार रात खतौली थाना क्षेत्र के मढ़करीमपुर गांव में सभा थी। चुनावी सभा के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर पथराव कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस अधिकारी सत्यनारायण प्रजापत बताते हैं कि कुछ अराजक तत्वों ने उनके काफिले में शामिल कई गाड़ियों पर पथराव किया, जिससे उनके शीशे टूट गए। पथराव करने वाले लोगों ने नारेबाजी भी की। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। संजीव बालियान मुजफ्फरनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

यह भी पढे़ं: स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2 सीटों पर उतारे उम्मीदवार,खुद कुशीनगर से लड़ेंगे

Advertisement
Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड