Advertisement

Updated March 31st, 2024 at 12:10 IST

स्वामी प्रसाद मौर्य अकेले मैदान में कूदे! 2 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, खुद कुशीनगर से ठोकेंगे ताल

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। वो खुद उत्तर प्रदेश की कुशीनगर लोकसभा सीट से ताल ठोकेंगे।

Reported by: Dalchand Kumar
Swami Prasad Maurya
स्वामी प्रसाद मौर्य | Image:Facebook
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अकेले ही चुनावी मैदान में कूद गए हैं। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के पिछले दिनों समाजवादी पार्टी में वापसी की चर्चाएं थीं। उसके अलावा वो खुद भी विपक्ष के INDI गठबंधन से जुड़ने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि अब स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी नई नवेली पार्टी के साथ अकेले चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। वो खुद उत्तर प्रदेश की कुशीनगर लोकसभा सीट से ताल ठोकेंगे। उसके अलावा देवरिया लोकसभा सीट से उन्होंने एसएन चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। मौर्य ने ये संकेत भी दिए हैं कि वो उत्तर प्रदेश की कुल 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया है कि बाकी उम्मीदवारों की घोषणा जल्द होगी।

Advertisement

'मौर्य ने INDI गठबंधन और सपा को भेजा था प्रस्ताव'

मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- 'राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के गठन दिनांक 22 फरवरी से लेकर आज तक निरंतर INDI गठबंधन को जिताने और मजबूत बनाने का प्रयास करता चला आ रहा हूं। इसी क्रम में देशवासियों से हमने अपील भी की कि संविधान बचाओ-बीजेपी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ-बीजेपी हटाओ, देश बचाओ-बीजेपी हटाओ।'

Advertisement

मौर्य ने लिखा- 'INDI अलायंस में शामिल यूपी की दोनों बड़ी पार्टियों (कांग्रेस और सपा) के नेताओं से बातचीत हुई। उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप 5 नामों की सूची भी भेजी और प्रतीक्षा करता रहा कि उस पर निर्णय कर इन्हीं दोनों पार्टियों की ओर से तय किए गए नामों की घोषणा भी हो, लेकिन आज-तक घोषणा नहीं हुई। लंबी प्रतीक्षा के बाद लोकसभा कुशीनगर की जनता की मांग को देखते हुए मैं कुशीनगर लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में जनता को समर्पित कर रहा हूं। देवरिया लोकसभा में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी एसएन चौहान होंगे, शेष नामों की घोषणा भी शीघ्र किया जाएगा।' 

यह भी पढ़ें: मेरठ में पीएम मोदी भरेंगे हुंकार, साथ होंगे जयंत चौधरी; दिल्ली में आज इंडी गठबंधन की रैली

Advertisement

'INDI या सपा ने मोर्य को नहीं दी तवज्जो'

सनातन और हिंदू धर्म ग्रंथों पर टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने फरवरी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी और उसके बाद अपनी अलग राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बना ली थी। हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी पार्टी बनाने के बाद एक गठबंधन ढूंढ रहे थे। अभी मौर्य को ना समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भाव दिया है और ना ही INDI गठबंधन ने अपना साझीदार बनाया है। ऐसे में वो अब अकेले चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस खत्म हो जाएगी...',संजय निरुपम ने कर दी भविष्यवाणी!

Advertisement

Published March 31st, 2024 at 09:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo