LIVE BLOG

उत्तर प्रदेश में नए गठबंधन का ऐलान, पल्लवी पटेल ने ओवैसी की पार्टी से मिलाया हाथ

Lok Sabha Election News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बहाने दिल्ली में INDI गठबंधन ने लोकसभा चुनावों के बीच अपनी ताकत दिखाई। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश के मेरठ में महारैली है, जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में एक नया गठबंधन भी बना है, जिसकी घोषणा पल्लवी पटेल ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ बैठकर की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Apna Dal Kamerawadi and AIMIM alliance in up
पल्लवी पटेल ने ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन किया। | Image: ANI

बिहार में जमुई से चुनावी शंखनाद करेंगे PM मोदी

LJP प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, 'यह वास्तव में मेरे लिए सौभाग्य और गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की चुनावी रैलियों की शुरुआत जमुई से करेंगे, जो मेरी कर्मभूमि है। 4 अप्रैल को कार्यक्रम तय हुआ है, प्रधानमंत्री 4 अप्रैल को जमुई आएंगे और यहां की चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे।' 


उत्तर प्रदेश में नए गठबंधन का ऐलान

उत्तर प्रदेश में नए गठबंधन का ऐलान हो गया है। पल्लवी पटेल की अपना दल (कमेरावादी) और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने गठबंधन की घोषणा की। गठबंधन में प्रेमचंद बिंद की प्रगतिशील मानव समाज पार्टी और राष्ट्रीय उदय पार्टी जैसी अन्य पार्टियां भी शामिल हैं।


Advertisement

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की 9वीं सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की ये 9वीं लिस्ट है, जिसमें पार्टी ने सिर्फ एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी ने राजस्थान की भीलवाड़ा सीट पर नया उम्मीदवार उतारा है और मौजूदा सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया का टिकट काट दिया है। सुभाष चंद्र बहेड़िया की जगह दामोदर अग्रवाल को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।


बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक 1 अप्रैल को

बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक 1 अप्रैल को होगी। कमेटी गठन के बाद पहली बैठक होगी। मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया था।


Advertisement

तेलंगाना में बीआरएस को तगड़ा झटका

BRS विधायक कादियाम श्रीहरि और उनकी बेटी कादियाम काव्या तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए।


दिल्ली के रामलीला मैदान में INDI गठबंधन की महारैली

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDI गठबंधन की महारैली होने वाली है। INDI गठबंधन दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली कर रही है। बड़ी संख्या में लोग यहां नजर आए रहे हैं।


मेरठ रैली से पहले PM मोदी ने किया पोस्ट

मेरठ रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक पोस्ट में लिखा- ‘बीते 10 सालों में हमारी सरकार ने अपने कामकाज से देशभर के मेरे परिवारजनों की आकांक्षाओं को नई उड़ान दी है। इसे और गति प्रदान करने के लिए देशवासियों ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा-एनडीए के साथ जाने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज दोपहर बाद करीब 3.30 बजे जनता-जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा।’


उत्तर प्रदेश में नया गठबंधन बनने की संभावनाएं

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया गठबंधन बनने की संभावनाएं दिख रही हैं। पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल कमेरावादी पहले ही समाजवादी पार्टी और INDI गठबंधन का साथ छोड़ चुकी है। इसके बाद AIMIM और अपना दल कमेरावादी के अलावा कुछ छोटे दलों का गठबंधन बनने की संभावना है। इसको लेकर आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो रही है।


ये INDI अलायंस की रैली है या कांग्रेस की?

दिल्ली में होने वाली INDI गठबंधन की रैली में कांग्रेस का कब्जा होता दिख रहा है। रामलीला मैदान के आसपास की सड़कों पर कांग्रेस के झंडे लगे हुए हैं। कांग्रेस नेताओं के बड़े बड़े फ्लैक्स लगे हुए हैं, जिसमें राहुल, सोनिया, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे के पोस्टर्स शामिल हैं। हर जगह कांग्रेस पार्टी के नेताओं के पोस्टर्स, जिसमें लोकतंत्र बचाओ का नारा दिया गया है।


मेरठ में PM मोदी भरेंगे हुंकार, साथ होंगे जयंत चौधरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ में रैली करने जा रहे हैं, जिसके साथ वो उत्तर प्रदेश में अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। मेरठ से बीजेपी ने टीवी धारावाहिक 'रामायण' से मशहूर अभिनेता अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। मोदी की रैली में आज राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल हो सकते हैं।


दिल्ली में INDI गठबंधन की आज महारैली

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बहाने दिल्ली में INDI गठबंधन आज लोकसभा चुनावों के बीच अपनी ताकत दिखाने जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में महारैली की घोषणा की थी, जिसमें अब INDI गठबंधन के सहयोगी दल भी हिस्सा लेंगे।

दिल्ली में जुटेंगे इन दलों के नेता

  • कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी
  • NCP (पवार गुट) अध्यक्ष शरद पवार
  • शिवसेना (UBT गुट) के उद्धव ठाकरे
  • समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव
  • राजद नेता तेजस्वी यादव
  • तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन
  • डीएमके नेता तिरुची एन शिवा
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला
  • झारखंड सीएम चंपई सोरेन
  • हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन
  • CPM महासचिव सीताराम येचुरी
  • CPI के जनरल सेक्रेटरी डी राजा
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

बीजेपी ने जारी की 8वीं लिस्ट, सनी देओल का टिकट कटा

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी 8वीं सूची जारी की, जिसमें पूर्व राजनयिक तरणजीत सिंह संधू का नाम शामिल है जबकि पार्टी ने अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया है। पार्टी की ओर से जारी इस सूची में ओडिशा के लिए तीन, पंजाब के लिए छह और पश्चिम बंगाल के लिए दो उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।


विपक्षी दलों को उम्मीदवार उतारने में आ रही हैं दिक्कतें

तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि वाम मोर्चा समेत विपक्षी दलों को सभी लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने में दिक्कतें आ रही हैं। तृणमूल ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट के लिए एक साथ अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Published By:
 Amit Bajpayee

पब्लिश्ड