'मुस्लिम वोट पाने के लिए, कांग्रेस नेताओं...,' मल्लिकार्जुन खड़गे के 'दिवाली खुशियों की ईद' वाले बयान पर भड़के संजय निरुपम

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'दिवाली खुशियों की ईद है' बयान पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा खड़गे को दीवाली में ईद दिख रही है, उनको कभी ईद में दीवाली नहीं दिखती हैं। मुस्लिम वोटों आकर्षित करने के लिए कांग्रेस अभियान चल रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sanjay Nirupam slam Mallikarjun Kharge over Diwali-Eid remark
मल्लिकार्जुन खड़गे के 'दिवाली खुशियों की ईद' वाले बयान पर भड़के संजय निरुपम | Image: ANI

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। खड़गे दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताकर चौतरफा घिर गए है। खड़गे के बयान पर BJP लगातार हमला कर रही है। अब उनके इस विवादित टिप्पणी पर शिवसेना भी हमलावर हो गई है।

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मल्लिकार्जुन खरगे की 'दिवाली-ईद' वाली टिप्पणी पर कहा "कांग्रेस में जो हिंदू भावनाओं को आहत करने वाले लोग हैं। जानबूझकर हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए और मुस्लिम वोटों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कांग्रेस ने यह अभियान चला रखा है।"

मुस्लिम वोट के लिए भावनाओं को आहत करना कांग्रेस का काम

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा "कांग्रेस में जो हिंदू भावनाओं को आहत करने वाले लोग हैं, उनको प्रमोट किया जाता है। मुस्लिम वोटों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कांग्रेस के नेताओं को हिंदू भावनाओं को आहत करना पड़ता है।

दिल्ली में ईद दिख रही है, पर ईद में दिवाली नहीं

आगे उन्होंने कहा "दिवाली हज़ारों सालों से मनाई जा रही है। उस समय से भी बहुत पहले जब ईद मनाने वाले लोग अस्तित्व में भी नहीं आए थे। दिवाली की इस 5,000 साल पुरानी परंपरा में, मल्लिकार्जुन खड़गे को सिर्फ ईद ही दिखाई देती है। इसके उलट, जब ईद की बात आती है, तो उन्हें कभी दिवाली या होली नज़र नहीं आती। कांग्रेस पार्टी यह पूरा अभियान चला रही है।

Advertisement

एक भी हिंदू कांग्रेस से नहीं जुड़ा

खड़गे के बयान पर वार करते हुए आगे उन्होंने कहा "जानबूझकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचा रही है और सनातन परंपराओं को बदनाम कर रही है, सिर्फ मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी की पूरी रणनीति उल्टी पड़ गई है। भारत में अब एक भी हिंदू कांग्रेस से नहीं जुड़ा है। बल्कि, हिंदू इस पार्टी से नफरत करते हैं। अगर वे ऐसी हरकतें करते रहे, तो आप सोच ही सकते हैं कि कांग्रेस का क्या हश्र होगा।

ये भी पढ़ें: Delhi: नरेला में दिवाली के दिन 10 साल के बच्चे के साथ दिल दहलाने वाला हादसा, पटाखा जलाते समय सीने में घुसा रॉकेट और दर्दनाक मौत

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड