Delhi: नरेला में दिवाली के दिन 10 साल के बच्चे के साथ दिल दहलाने वाला हादसा, पटाखा जलाते समय सीने में घुसा रॉकेट और दर्दनाक मौत

दिल्ली के नरेला में दिवाली के दिन पटाखा फटने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद त्योहार की खुशियों के दिन मातम पसर गया। अब बच्चे की मां ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
10-year-old dies in Delhi Narela area firecracker accident
दिवाली पर दर्दनाक हादसा: रॉकेट सीने में घुसने से 10 साल के बच्चे की मौत | Image: ANI

रविवार (8 नवंबर) को दिल्ली के नरेला में दिवाली के दिन पटाखा फटने से 10 साल के मासूम की मौत हो गई, जिसके बाद त्योहार की खुशियों के दिन कुछ ही समय में मातम पसर गया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोग अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई, जहां बच्चे को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चे की मौत के बाद लड़के की मां ने अस्पताल में उसके इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है।

आसमानी शॉट बच्चे की छाती पर लगा, जिसके बाद...

मासूम बच्चे की मां ने घटना के बारे में बताते हुए कहा "मेरा बेटा पटाखे फोड़ रहा था; सब लोग ऐसा कर रहे थे। जब वह अनार और आसमानी शॉट फोड़ रहा था, तो एक शॉट ने उसे पीछे से मारा, जो उसकी छाती पर लगा। यह उसकी आर्टरीज़ में लगा; वह अभी भी सांस ले रहा था, इसलिए हम उसे तुरंत अस्पताल ले गए। उन्होंने उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया; असल में, उन्होंने हमें डराने और धमकाने की कोशिश की। मुझे इंसाफ चाहिए।"

मासूम की मां ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया

बच्चे की माँ अंजलि ने कहा कि उनका बेटा पटाखे फोड़ रहा था, तभी एक पटाखा उसके सीने में लग गया, जिससे उसकी आर्टरीज़ को नुकसान पहुँचा। उन्होंने कहा कि जब परिवार उसे अस्पताल ले गया तो बच्चे की साँस चल रही थी, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि उसे ठीक से मेडिकल मदद नहीं मिली।

वहीं, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 10 साल के बच्चे के हाथ में पटाखा फटने के बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि किस तरह का एक्सप्लोसिव था और किन हालात में यह घटना हुई।

Advertisement

ये भी पढ़ें: दीपावली मनाने गांव लौट रहा था परिवार, तभी अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार; पति-पत्नी समेत 4 की मौत
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड