दीपावली मनाने गांव लौट रहा था परिवार, तभी अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार; पति-पत्नी समेत 4 की मौत

छत्तीसगढ़ में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार नदी में जा गिरी और एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Four members of a family including  couple and their two children, died after their car plunged into the Tila Anicut in Rajim Gariaband on Diwali night
दीवाली की रात राजिम गरियाबंद में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जब उनकी कार 'टीला एनीकट' में जा गिरी। मरने वालों में एक दंपत्ति और उनके दो बच्चे शामिल थे। | Image: ANI

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां राजिम के टीला एनीकट में एक कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती और उनके बच्चों के रूप में हुई है। यह परिवार दिवाली मनाने के लिए रायपुर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया।

हादसे का पता चलते ही जुटे लोग

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार पर 'मीडिया एग्जीक्यूटिव' लिखा हुआ था। मृतकों में शामिल शीतल साहू एक न्यूज चैनल के ब्यूरो चीफ और पत्रकार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद के वीडियो सामने आए हैं जिसमें नदी में डूबी कार नजर आ रही है। हादसे का पता लगते ही मौके पर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया।

गांव में पसरा मातम

उधर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर के बाद उनके गांव पसौद में मातम छा गया है। घर में दीपावली के जश्न की तैयारियां चल रही थी, लेकिन अब वहां सिर्फ अपनों को खोने का गम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने चारों शवों को बरामद कर आगे की कानूनी औपचारिकताओं के लिए चंपारण भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। गरियाबंद के एएसपी करण कुमार उइके ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP: कटनी में दिवाली पर बड़ा हादसा, दुकान-मकान में भीषण अग्निकांड, 6 लोग जिंदा जले; मां की गोद में 2 महीने के मासूम ने तोड़ा दम

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड