अपडेटेड 29 July 2025 at 18:43 IST

ऐसा क्यों है भारत के चैनल पर PM मोदी हीरो हैं और पाकिस्तानी चैनल पर राहुल गांधी- लोकसभा में संबित पात्रा का हमला

Operation Sindoor Debate: लोकसभा में चर्चा के दौरान संबित पात्रा ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत के टीवी चैनल पर पीएम मोदी और पाकिस्तानी चैनलों पर राहुल गांधी हीरो हैं।

Follow : Google News Icon  
RAHUL GANDHI VS SAMBIT PATRA
RAHUL GANDHI VS SAMBIT PATRA | Image: YOUTUBE

Operation Sindoor Debate in Lok Sabha: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार पर कई सवाल दागते नजर आए। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के दावे को लेकर पीएम मोदी को घेरा और कहा कि अगर उनमें हिम्मत हैं, तो आज यहां बोले दें कि ट्रंप ने झूठ कहा। राहुल के आरोपों पर BJP सांसद संबित पात्रा ने उन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों होता है कि भारत के चैनल पर PM मोदी और पाकिस्तानी चैनल पर राहुल गांधी हीरो हैं।

राहुल गांधी पर बरसे संबित पात्रा

पात्रा ने कहा कि अभी राहुल ने कहा कि हम सबके आपके साथ खड़े थे। हम सब पाकिस्तान के खिलाफ थे। सबने पाकिस्तान की तरफ उंगली दिखाई? किसने दिखाई।

उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के अखबार में छपी एक हेडलाइन का जिक्र किया। संबित पात्रा ने कहा कि अखबार में छपा कि कांग्रेस पार्टी सही कह रही है। पाकिस्तान का आतंकी हमले में कोई हाथ नहीं है। सरकार झूठ बोल रही है। ऐसा हमेशा क्यों होता है कि दोनों टीवी चलते हैं। भारत के टीवी में नरेंद्र मोदी हीरो हैं और पाकिस्तान के टीवी में राहुल गांधी हीरो हैं।  

किस देश के सदन में ऐसी चर्चा होती है- पात्रा

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि देश अब नरेंद्र मोदी का नेतृत्व अफोर्ड नहीं करेगा। मैं कहना चाहूंगा कि 26/11 के बाद जिसने पार्टी की थी, अखबारों में छपा था। उसे लीडर के रूप में देश कभी स्वीकार नहीं कर सकता है। आज मुझे तकलीक होती है कि 2 दिन से सदन में चर्चा हो रही है कि ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा या असफल रहा? ये किस देश के सदन में होता है कि सारे सदन के सदस्य के चर्चा करें कि देश जीता या हारा... देश ने सरेंडर किया या देश सफल रहा?

Advertisement

'मैं सीना चौड़ा करके कहता हूं भारत जीता है'

उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोग जब देश रहे होंगे, जैसे शब्दों का प्रयोग आज सदन में नेता ने किया... सरेंडर, कायर, धिक्कार, भारत पीछे रह गया, भारत हार गया... ये कैसे शब्द हैं? मैं सीना चौड़ा करते हुए, छाती पर हाथ रखते हुए कहता हूं कि भारत जीता है। राजनीतिक इच्छाशक्ति और अपनी सेना की अदम्य साहस के कारण भारत जीता है। सर्जिकल स्ट्राइक हुई, एयर स्ट्राइक हुई, ऑपरेशन सिंदूर हुआ... आगे तांडव भी होगा। छोड़ा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'ट्रंप ने 29 बार क्यों कहा कि सीजफायर मैंने कराया, प्रधानमंत्री को आज यहां बोलना चाहिए- डोनाल्ड ट्रंप झूठे हैं', लोकसभा में बोले राहुल गांधी

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 29 July 2025 at 18:43 IST