'ट्रंप ने 29 बार क्यों कहा कि सीजफायर मैंने कराया, प्रधानमंत्री को आज यहां बोलना चाहिए- डोनाल्ड ट्रंप झूठे हैं', लोकसभा में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi news: लोकसभा में राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के दावे वाले मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप ने झूठ बोला, तो पीएम मोदी यहां कह दें कि ट्रंप झूठे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
RAHUL GANDHI
RAHUL GANDHI | Image: Youtube

Rahul Gandhi in Operation Sindoor Debate: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जारी चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सरकार को जमकर घेरते नजर आए। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिए भाषण पर सवाल उठाए। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर कराने वाले दावे का मुद्दा भी उठाया। राहुल ने कहा कि ट्रंप ने 29 बार बोला कि मैंने सीजफायर कराया। अगर वो झूठ बोल रहे हैं तो अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा यहां कह दें।

'हिम्मत हैं, तो आज यहां PM मोदी बोले- ट्रंप झूठे हैं'

राहुल गांधी ने कहा कि अगर दम है, तो यहां पर प्रधानमंत्री कह दें कि आप (ट्रंप) झूठ बोल रहे हैं। अगर उनमें इंदिरा गांधी की तरह हिम्मत हैं, तो उन्हें को यहां बोलना चाहिए कि डोनाल्ड ट्रंप झूठे हैं। आपने सीजफायर नहीं कराया है और हमने कोई प्लेन नहीं खोया है। अगर उनमें 50% भी है इंदिरा गांधी का, तो वो यहां बोले। अगर सचमुच में दम है, तो आज शाम प्रधानमंत्री को कह देना चाहिए कि झूठ बोल रहा है डोनाल्ड ट्रंप।

किसी ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की- राहुल 

कांग्रेस सांसद ने आगे यह भी कहा कि एक नई चीज चली है... नया शब्द चल गया है- न्यू नॉर्मल। विदेश मंत्री ने इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि सभी देशों ने आतंकवाद की निंदा की है। 100% प्रतिशत सही। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि पहलगाम के बाद एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की। हर देश ने आतंकवाद की निंदा की।

इससे पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम हमले को क्रूर बताया। उन्होंने कहा कि जो हुआ, वो गलत था। सभी ने इसकी निंदा की। चट्टान की तरह हम सरकार के साथ खड़े रहे। मैं पहलगाम हमले के बाद नरवाल साहब के घर गया। उनका बेटा नेवी में था। यूपी में भी पीड़ित परिवार से मिला।

Advertisement

30 मिनट में ही पाकिस्तान के सामने सरेंडर कर दिया- राहुल

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री ने सदन में कहा कि हमने 1.35 बजे पाकिस्तान को यह बताया कि हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। अब कोई एस्केलेशन नहीं होना चाहिए। आपने 30 मिनट में ही पाकिस्तान के आगे सरेंडर कर दिया। आपने यह बता दिया कि आपके पास लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं है।

यह भी पढे़ं: पुलवामा-पहलगाम जैसे हमले के लिए जिम्मेदार कौन? अगर गृह मंत्री जिम्मेदार हैं तो अपनी कुर्सी छोड़ें- राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड