'सड़क पर उतरेंगे, जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे', लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने पर बिफरे संभल सांसद बर्क, बोले- इतिहास...

वक्फ बिल पर लोकसभा में 12 घंटे की लंबी चर्चा चली। देर रात करीब 2 बजे बिल पास हुआ। इसके समर्थन में 288 और विरोध में 233 वोट पड़े।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal MP Ziaur Rahman Barq
Sambhal MP Ziaur Rahman Barq | Image: PTI

Sambhal MP Ziaur Rahman Barq on Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल को लेकर लोकसभा में 12 घंटे तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान छिड़ा रहा। देर रात 2 बजे लोकसभा से बिल को पास करा लिया गया। इस पर विपक्षी सांसदों ने नाराजगी जताई और वो वक्फ बिल को संविधान के खिलाफ बताते नजर आ रहे हैं। इस बीच संभल से सपा सांसद का भी वक्फ बिल पास होने पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस इतिहास को लोग माफ नहीं करेंगे। उन्होंने इसके खिलाफ सड़क पर उतरने और अदालत का दरवाजा खटखटाने तक की बात कही।

वक्फ संशोधन बिल को बुधवार (2 अप्रैल) को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया। इसके बाद इस पर 12 घंटे की लंबी चर्चा चली। देर रात करीब 2 बजे लोकसभा में बिल पास हुआ। इसके समर्थन में 288 और विरोध में 233 वोट पड़े।

'पूरी ताकत से बिल का विरोध किया, लेकिन…'

लोकसभा से बिल के पारित होने के बाद इस पर दोनों पक्षों की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक बताता नजर आ रहा है। तो वहीं विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इस बीच संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि हमें बहुत अफसोस है। हमने पूरी ताकत के साथ इस बिल का विरोध किया, लेकिन सरकार ने पास करा लिया। आने वाले समय में जब इसे याद किया जाएगा तो इस इतिहास को लोग माफ नहीं करेंगे कि किस प्रकार से इस बिल को पास कराया गया।

उन्होंने सरकार पर बरसते हुए कहा कि अगर ये हित में है तो सरकार को समझाने की जरूरत ही क्यों पड़ रही है? बिल ऐसा होना चाहिए जिससे समाज की तरक्की हो। जब हर समाज की तरक्की होगी तो देश विकास करेगा। अगर एक समाज को टारगेट करेंगे तो देश का विकास नहीं होगा। आने वाले समय में जनता BJP के सहयोगी दल को माफ नहीं करेगी चाहे वो बिहार के हो या आंध्र प्रदेश के।

Advertisement

‘जरूरत पड़ी तो इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे’

लोकसभा के बाद आज (3 अप्रैल) वक्फ संशोधन बिल को राज्यसभा में पेश करने की तैयारी है। बर्क ने कहा कि वह राज्यसभा में बिल का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में बिल आएगा तो हम पूरा प्रयास करेंगे कि वहां रोक सकें। जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। अगर आवश्यक हुआ, तो हम न्यायालय भी जाएंगे।

इससे ज्यादा बुरा कानून पहले पारित नहीं हुआ- मोहिबुल्लाह नदवी 

वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर कहा, "इस देश में मुसलमानों के लिए इससे ज्यादा बुरा कानून पहले पारित नहीं हुआ। संविधान को ताक पर रखकर ये विधेयक पारित किया गया है। देश में इस बिल को लेकर बहुत गंभीर सवाल खड़े होंगे।"

Advertisement

इससे पहले बीते दिन लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान काफी गहमागहमी देखने को मिली। गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि वक्फ में गैर मुस्लिम नहीं आएगा। ऐसा कोई भी प्रोविजन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक के लिए माइनॉरिटीज को डराया जा रहा है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि यह भारत सरकार का कानून है और इसे सभी को स्वीकार करना होगा।

यह भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill: लोकसभा में पास हुआ वक्फ बिल, अब राज्यसभा में सरकार की असली 'अग्निपरीक्षा'; समझिए यहां का नंबर गेम

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड