Sambhal: जामा मस्जिद रंगाई-पुताई के बीच रंग पर क्यों छिड़ा विवाद? प्रमोद कृष्णम बोले-मस्जिद पर कोई भी रंग करो, भगवान कल्कि...

जामा मस्जिद में अब रंगाई-पुताई के रंग को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Acharya Pramod Krishnam
Acharya Pramod Krishnam | Image: PTI

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम जारी। इलाहाबाद HC ने 12 मार्च को ASI को एक सप्ताह के भीतर मस्जिद की पुताई कराने का निर्देश दिया था। इस बीच जामा मस्जिद में अब रंगाई-पुताई के रंग को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। नाथ संप्रदाय एक महंत मे मस्जिद को भगवा रंग से रंगने की मांग कर दी। अब इसे लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। पूरे विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया आई है।

पूरे विवाद पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, सारे रंग परमात्मा के है। मंदिर-मस्जिद पर कोई भी रंग करो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मगर संभल भगवान कल्कि का स्थान है। संभल पुलिस और प्रशासन ने कबीले तारीफ काम किया है, सपा के नेताओं ने तो संभल को दंगों की आग में झोकने की कोशिश की थी। मगर अब इस प्रदेश को सही सम्मान मिल रहा है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों देश को धोखा दे रहे है। इनको देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है।

राहुल गांधी को दूसरे पाकिस्तान का PM बनाना चाहते हैं- प्रमोद कृष्णम 

वहीं, राहुल गांधी और संजय राउत पर हमला बोलते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 1947 में भारत को तोड़ने का ख्वाब मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था। अब संजय राउत और राहुल गांधी भी ऐसा ही सपना देख रहे हैं। संजय राउत राहुल गांधी के साथ मिलकर इस देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि भारत की जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है और अब उन्हें कभी समर्थन नहीं मिलेगा। वे दूसरा पाकिस्तान बनाना चाहते हैं और राहुल गांधी को उसका प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।

जामा मस्जिद रंगाई-पुताई पर विवाद

इधर शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई में किन रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बारे में मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने कहा है कि हम हरा, सफेद और सुनहरा रंग इस्तेमाल करते हैं। हमने हमेशा इनका इस्तेमाल किया है और हम आगे भी यही करेंगे। मस्जिद में भगवा रंग से भी पुताई करने की हिंदू पक्ष की कथित मांग के बारे में पूछे जाने पर अली ने कहा, यह मांग नाजायज और गलत है। मस्जिद में सैकड़ों वर्षों से जिन रंगों से पुताई होती रही है, अब भी उन्हीं से होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सद्भाव का ठेका सिर्फ हिंदू समाज नहीं लेगा', गिरिडीह में होली जुलूस पर हमले को लेकर हेमंत सोरेन पर बरसे पूर्व CM रघुबर दास

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड