'युद्ध और होर्मुज टेंशन के बीच हमने हर संकट को अवसर में बदल दिया', हरदीप सिंह पुरी ने बताया मोदी सरकार ने कैसे किया समस्या का समाधान

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में तेल को लेकर कभी कोई संकट नहीं हुआ। जब होर्मुज संकट चरम पर था तो हमारे लिए गैस को लेकर चिंता बढ़ी थी। लेकिन एक बात बता दूं कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो जाए, लाल सागर भी बंद हो जाए यहां तक कि सभी मार्ग बंद हो जाए तब भी देश में 60 दिन तक गैस की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। क्योंकि हमारे पास 60 दिन का स्टाक है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
हरदीप सिंह पुरी ने बताया मोदी सरकार ने आपदा को अवसर में कैसे बदला
हरदीप सिंह पुरी ने बताया मोदी सरकार ने आपदा को अवसर में कैसे बदला | Image: Republic

Republic Summit 2026: मुंबई में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के समिट का शानदार आगाज हुआ। इसमें मनोरंजन, व्यापार एवं उद्योग जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत की। रिपब्लिक समिट में देश के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी शिरकत की। रिपब्लिक मीडिया के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने उनसे पूछा कि देश में वर्तमान में ऊर्जा एवं गैस को लेकर क्या हालात हैं और अगर कोई संकट है तो ये कब तक खत्म हो जाएगा।

सवाल के जवाब में हरदीप सिंह पुरी ने विस्तार से ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद देश में तेल एवं गैस के हालात पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फरवरी 2022 के बाद रूसी कंपनी सस्ता तेल बेचने लगी। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू होने पर यूरोप ने तेल खरीदना कम कर दिया। फिर रूस की कंपनियां डिस्काउंट ऑफऱ देने लगी। फिर भारत वहां से ज्यादा तेल खऱीदने लगा। दुनिया में क्रूड ऑयल प्रोडक्शन में दिक्कत नहीं है लेकिन सप्लाई चेन बड़ी समस्या है। होर्मुज तनाव के बाद क्रूड ऑयल की सप्लाई में दिक्कत आने लगी। ये संकट कब तक रहेगा ये तो हम नहीं पता सकते लेकिन ये युद्ध और होर्मुज पर निर्भर है।

उन्होंने कहा कि देश में तेल को लेकर कभी कोई संकट नहीं हुआ। जब होर्मुज संकट चरम पर था तो हमारे लिए गैस को लेकर चिंता बढ़ी थी। लेकिन एक बात बता दूं कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो जाए, लाल सागर भी बंद हो जाए यहां तक कि सभी मार्ग बंद हो जाए तब भी देश में 60 दिन तक गैस की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। क्योंकि हमारे पास 60 दिन का स्टाक है।

इथेनॉल के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने रोचक अंदाज में कहा कि एक बार किसी के मुंह से हमने सुना कि आजकल लगता है सरकार ने तेल में इथेनॉल मिलाना बंद कर दिया है, क्योंकि कोई हंगामा नहीं हो रहा। उन्होंने तंज के अंदाज में कहा कि ऐसी स्थिति बना दी गई है। वास्तविकता कुछ और ही है। इस पर सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल में 20 फीसदी इथनॉल मिक्स हो रहा है। फिलहाल इससे ज्यादा मात्रा मिलाने की सरकार की कोई मंशा या प्लान नहीं है। इथेनॉल मिक्स करने से करीब 1 लाख 90 हजार करोड़ की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को भी फायदा हो रहा है।

Advertisement

मोदी सरकार ने ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान ऊर्जा संकट को कैसे हैंडल किया? इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जब कांग्रेस के समय में ऊर्जा को लेकर संकट पैदा हुआ था तो क्या हुआ था, उन्होंने बॉन्ड बेचा था। प्रधानमंत्री मोदी ने संकट को बहुत अच्छे तरीके से संभाला। दुनिया के कई देशों के प्रमुखों से पीएम मोदी की दोस्ती है। इस संकट के समाधान में उनके पर्सनल लेवल पर दोस्ती भी काम आई।

ये भी पढ़ें: जिस दिन देश की शिर्ष सत्ता में गैर हिंदू बैठा, भारत सेक्‍युलर नहीं रहेगा...ईरान-ईराक का जिक्र कर रिपब्‍लिक के मंच से मनोज मुंतशिर ने बता दिया सच

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड