'राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके हैं, BJP को हरा नहीं पा रहे हैं तो अब हाईजैक...', INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर बोले सांसद रवि किशन

INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, 'राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वो अपने ही कार्यकर्ताओं को मार रहे हैं। दिल्ली में जनता को परेशान कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ravi Kisan attack on Rahul Gandhi
Ravi Kisan attack on Rahul Gandhi | Image: ANI

भारत के निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के लगातार हो रहे हमलों पर BJP अब मुखर होकर सामने आ रही है। गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने दिल्ली में विपक्षी INDIA ब्लॉक के प्रदर्शनों पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि INDIA ब्लॉक भाजपा को हरा नहीं पा रहा है, इसलिए अब ये लोग हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली में विपक्षी दलों का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर आंदोलन जारी है। सोमवार को कांग्रेस के आह्वान पर विभिन्न राज्यों से आए यूथ कांग्रेस और पार्टी कार्यकर्ताओं ने 12 खंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक विशाल विरोध मार्च निकाला। तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने तीखा प्रहार किया है।

BJP को हाईजैक करने की तैयारी है-रवि किशन

INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "भाजपा को हरा नहीं पा रहे हैं तो अब ये लोग हाईजैक करने पर आए हैं। 65 साल तक इन लोगों ने शोषण किया... ये चाह रहे हैं कि भारत फिर 65 साल पीछे चला जाए तो हाईजैक कर लेना, दिल्ली में जनता को परेशान कर रहे हैं....जनता से पूछ ही नहीं रहे हैं कि जनता क्या चाह रही,  जनता मोदी जी को और इस सरकार को चाह रही है। "

राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं-रवि किशन

रवि किशन ने आगे कहा, 'राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। अपने ही कार्यकर्ताओं को कोहनी से मार रहे हैं। वो मारपीट पर उतारू है। उत्तर प्रदेश में परसों जुता-चप्पल चला है। प्रदेश अध्यक्ष के मारा-मारी में। दिल्ली में जनता को परेशान कर रहे हैं। इनके आंदोलन के चक्कर में कोई एम्बुलेंस में फंसा है, कोई समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पा रहा है। विपक्ष जनता से पूछ ही नहीं रहे कि उनको क्या चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। जनता सब देख रही है।'

Advertisement

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार साल 2025 में आए थे। मुझे एक सवाल राहुल से करना है। आप जहां-जहां चुनाव जीते और सरकार बनी, तब आपलोगों ने EVM पर कोई सवाल क्यों नहीं उठाया। जब तक आप लोग जीतते हैं सब सही है और जब हारते हैं तो सब गलत है। अब आप यूपी का चुनाव हारेंगे। पंजाब में हारेंगे। जब आपको जमीनी खबर मिल जाती है कि आप हारने वाले हैं। बीजेपी को हरा नहीं सकते तो आपलोग उदंडता पर आ जाते हो और जनता को परेशान करते हो।'

यह भी पढ़ें:  '12 बजे तक अली-अली, उसके बाद बजरंग बली... ', राजभर का अखिलेश पर प्रहार

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड