'राहुल को भारत विरोधी मित्रों की लिस्ट में एक और उपलब्धि मिली', इल्हान उमर से मुलाकात पर BJP ने घेरा

राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे पर भारत विरोधी इल्हान उमर से मुलाकात कर सियासी गलियारे का पारा हाई कर दिया है। BJP ने Congress नेता को चौतरफा घेरा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
राहुल गांधी को बीजेपी ने चौतरफा घेरा।
राहुल गांधी को बीजेपी ने चौतरफा घेरा। | Image: PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अमेरिका दौरा काफी चर्चा में है। दरअसल, कांग्रेस नेता जब भी देश से बाहर जाते हैं, तो वो चर्चा में आ जाते हैं। राहुल गांधी अपने विदेशी दौरे पर भारत के विरोध में बयान देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बार ना केवल अपने बयानों बल्कि एक  शख्स से मुलाकात के बाद राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं।

राहुल गांधी की अमेरिका दौरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में भारत विरोधी इल्हान उमर नजर आ रही है। इस तस्वीर को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौतरफा घेर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "राहुल गांधी अपने चिर परिचित अंदाज में नेता प्रतिपक्ष हैं और चित्र-विचित्र अंदाज में भारत विरोधी बयान दे रहे हैं। परंतु इस बार जो हुआ है, वो अपने आप में बहुत गंभीर और पूरे देश के लिए विचारणीय है। वे भारत के इतिहास के पहले नेता प्रतिपक्ष बने हैं, जिन्होंने किसी घोषित भारत विरोधी सांसद के साथ मुलाकात कर अपने मधुर मनोभावों की अभिव्यक्ति की।"

'भारत विरोधी वकत्वयों के लिए विख्यात हैं इल्हान'

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सांसद इल्हान उमर जो भारत विरोधी वकत्वयों और स्टैंड के लिए विख्यात/कुख्यात हैं, जिनके विषय में एक सर्वविदित सत्य है कि पाकिस्तान सरकार के द्वारा ले जाए गए उन चुनिंदा अमेरिकी सांसदों में से एक थी, जिन्हें पाक अधिकृत कश्मीर में ले जाकर पाकिस्तान की सरकार की तरफ से विजिट कराया गया था। ये अनेक मौकों पर ऐसे बयान दे चुकी हैं, जो सीधे मुस्लिम ब्रदरहुड और ISI के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहानुभूति दर्शाते हैं।

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "राहुल गांधी भारत के इतिहास के पहले नेता प्रतिपक्ष बन चुके हैं, जिनका नाम पाकिस्तान ने एक समय में संयुक्त राष्ट्र में भारत विरोधी अपने वक्तव्य में प्रयोग किया था। आज राहुल गांधी को भारत विरोधी मित्रों की लिस्ट में एक और उपलब्धि हासिल हुई है। जब पन्नू ने उनकी तारीफ की है। यानी पाकिस्तान से लेकर पन्नू तक और इल्हान उमर तक... उनकी तारीफों के पुल गढ़ रहे हैं,  लेकिन इनमें एक नया नाम भी हैं, जिनका नाम हैं मुशफिकुल फज्ल। ये वो पत्रकार हैं जिन्होंने व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता से अरविंद केजरीवाल के अरेस्ट के बारे में सवाल किया था।

भारत के समर्थक कितने सांसदों से आप मिले?: BJP

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या आप कभी शिकागो में विवेकानंद के हॉल में गए हैं? ये बहुत साफ है कि आपको भाजपा या पीएम मोदी से नफरत हो सकती है लेकिन भारतीय संस्कृति के खिलाफ आप क्यों बोलते हैं? भारतीय संस्कृति के बारे में कभी चार अच्छे शब्द बोले हैं। आप ऐलान उमर से मिले लेकिन भारत के समर्थक कितने सांसदों से मिले? भारत के पक्ष लेने वाले आज से 20 साल पहले से हैं...आपकी सरकार थे।...गैरी एकरमेन, एडवर्ड रॉय, से कभी मिले हो? कभी तुलसी केवार्ड से मिले?

Advertisement

खतरनाक और शैतानी हरकत कर रहे राहुल गांधी: BJP

उन्होंने कहा, “जो बात सैम पित्रोदा ने कही है…कि राहुल गांधी अब समझदार हो गए हैं। इस बात से मैं भी सहमत हूं कि अब वो बचकानी हरकतें नहीं कर रहे हैं। अब वो खतरनाक और शैतानी हरकत कर रहे हैं। अब वो हर उस ताकत के साथ हैं, जो भारत को कमजोर देखना चाहती है भारत को झुका हुआ देखना चाहती है। एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत गर्व, विकास और सांस्कृतिक स्वाभिमान के साथ ऊपर उठ रहा है। दूसरी तरफ मार्च 2023 में इंग्लैंड में राहुल गांधी से पूछा गया था कि क्या आपका मुस्लिम लीग से गठबंधन है? उन्होंने इसपर कहा था कि मुस्लिम लीग सेक्युलर है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। और बीजेपी कम्युनल है। हर चीज काआदर्श विदेशों में ढूंढ़ने वाले लोग विदेश ंमें ही जाकर भारत का दुष्प्रचार कतर रहे हैं। उन्हें लगता है कि विदेश के पास कोई ताकत है... तो वो दिन गए जब विदेश का भारत पर कोई प्रभाव था।”

इसे भी पढ़ें: BREAKING: दिल्ली में राहुल के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, विदेशी धरती से देश को बदनाम करने का आरोप
 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड